
दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के तहत विभिन्न मंडलों में हुआ प्रशिक्षण कार्यक्रम।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार एवं जिला भाजपा कबीरधाम के जिलाध्यक्ष श्री राजेन्द्र चंद्रवंशी के मार्गदर्शन में पंडरिया एवं कवर्धा विधानसभा क्षेत्रों में “दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान” का सफल संचालन किया जा रहा है।
इस अभियान के अंतर्गत सभी मंडलों में पार्टी के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। प्रशिक्षण कार्यक्रम में विभिन्न विषयों पर अलग-अलग प्रशिक्षित मुख्य वक्ताओं को जिम्मेदारी सौंपते हुए उन्हें मंडलों में भेजा जा रहा है।
इसी क्रम में पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के पांण्डातराई मंडल के धर्मस्थली डोगारिया एवं कवर्धा विधानसभा क्षेत्र के रेंगाखार मंडल में आयोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम में शामिल होकर उद्बोधन देने का अवसर प्राप्त हुआ।
इस दौरान सांसद संतोष पाण्डेय, विधायक भावना बोहरा, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, जिलाध्यक्ष राजेन्द्र चंद्रवंशी सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी एवं प्रशिक्षित वक्ता भी अलग-अलग मंडलों में प्रशिक्षण देने की महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं।
यह प्रशिक्षण महाअभियान कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा, कार्यप्रणाली एवं जनसेवा के प्रति समर्पण को और मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।



