कबीरधामछत्तीसगढ़

कबीरधाम जिले के सभी महाविद्यालयों में छात्र संघ चुनाव बहाली हेतु एनएसयूआई द्वारा राज्यपाल के नाम सौंपा गया ज्ञापन

कबीरधाम जिले के सभी महाविद्यालयों में छात्र संघ चुनाव बहाली हेतु एनएसयूआई द्वारा राज्यपाल के नाम सौंपा गया ज्ञापन

कवर्धा, दिनांक 30 मार्च 2026

प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडे के आदेशानुसार एवं जिला अध्यक्ष श्री शितेष चंद्रवंशी जी के निर्देश पर भारतीय राष्ट्रीय छात्र संगठन एनएसयूआई कबीरधाम द्वारा जिले के सभी 10 महाविद्यालयों में छात्र संघ चुनाव की बहाली की मांग को लेकर माननीय राज्यपाल महोदय के नाम ज्ञापन सौंपा गया। यह ज्ञापन संबंधित महाविद्यालयों के प्राचार्यों के माध्यम से प्रेषित किया गया।
विगत कई वर्षों से छात्र संघ चुनाव नहीं कराए जाने के कारण छात्रों के लोकतांत्रिक अधिकारों का लगातार हनन हो रहा है। इससे छात्रों की समस्याएं प्रभावी रूप से प्रशासन तक नहीं पहुंच पा रही हैं और उनकी आवाज़ दबकर रह गई है।

NSUI अध्यक्ष शितेष चंद्रवंशी कहा कि छात्र संघ चुनाव केवल एक औपचारिक प्रक्रिया नहीं, बल्कि छात्रों के अधिकार, सम्मान और भागीदारी का महत्वपूर्ण आधार है। इसके माध्यम से छात्रों में नेतृत्व क्षमता, जिम्मेदारी एवं लोकतांत्रिक मूल्यों का विकास होता है।

संगठन ने अपनी प्रमुख मांगों में जिले सहित पूरे प्रदेश के सभी महाविद्यालयों में छात्र संघ चुनाव की तत्काल बहाली, निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव प्रक्रिया, चुनाव कार्यक्रम की शीघ्र घोषणा तथा छात्र प्रतिनिधियों को अधिकार एवं मान्यता प्रदान करने की मांग की है।

NSUI कबीरधाम के जिला अध्यक्ष श्री शितेष चंद्रवंशी ने अपने बयान में कहा कि, “छात्र संघ चुनाव छात्रों का मौलिक लोकतांत्रिक अधिकार है, जिसे लंबे समय से रोका जाना पूरी तरह अन्यायपूर्ण है। यदि शासन-प्रशासन जल्द निर्णय नहीं लेता है, तो NSUI छात्रों के अधिकारों के लिए उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा।”
उन्होंने आगे कहा कि, “NSUI हमेशा छात्र हितों के लिए संघर्षरत रही है और आगे भी छात्रों की आवाज़ को मजबूती से उठाती रहेगी।”

इस कार्यक्रम में जिले के विभिन्न महाविद्यालयों से बड़ी संख्या में NSUI पदाधिकारी एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे, जिनमें प्रमुख रूप से अध्यक्ष विधानसभा युवा कांग्रेस तेजस्वी चंद्रवंशी, प्रदेश सचिव आनंद चंद्रवंशी, पूर्व प्रदेश सचिव बंटी खान, एनएसयूआई जिला उपाध्यक्ष प्रकाश योगी, टेशराम यादव,प्रवीण वर्मा,पिंकी बंजारे, एनएसयूआई पंडरिया विधानसभा अध्यक्ष देवव्रत चंद्रवंशी, एनएसयूआई जिला महासचिव तुकेश कौशिक, नीरज केसरी,अभय बनर्जी,मुकेश यादव,विकाश चन्द्रवंशी,एनएसयूआई जिला सचिव निखिल टंडन, राहुल चंद्रवंशी,योगेश साहू,प्रमोद केसरी,राजाराम जायसवाल,मनीष पात्रे,ब्लाक अध्यक्ष दुर्गेश जायसवाल,दुर्गेश साहू,नरेन्द्र कौशिक,विकास झारिया,परमेश्वर धुर्वे,धर्मपाल पात्रे,अमर चंद्राकर,ऋषभ वैष्णव,भुनेश्वरी, काजल, ज्योति,योगेंद्र जोशी,लाला राम यादव,पंचराम धुर्वे,जोहित मरावी,कुलदीप मरकाम,शिवलाल धुर्वे सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता व छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

VIKASH SONI

Founder & Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button