कबीरधामछत्तीसगढ़

फ़िरोज़ खान का अनोखा अंदाज़: मार्शल आर्ट प्रशिक्षुओं के साथ मनाया जन्मदिन

फ़िरोज़ खान का अनोखा अंदाज़: मार्शल आर्ट प्रशिक्षुओं के साथ मनाया जन्मदिन

कवर्धा। सामाजिक सरोकार और बच्चों के प्रति अपने स्नेह का परिचय देते हुए फिरोज खान ने अपना जन्मदिन कवर्धा के अग्रसेन भवन में संचालित मार्शल आर्ट प्रशिक्षण केंद्र में बच्चों के साथ सादगी एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में मनाया। इस अवसर पर बच्चों के बीच केक काटकर खुशियां साझा की गईं और उन्हें आत्मरक्षा के महत्व के प्रति जागरूक किया गया।
कार्यक्रम के दौरान मार्शल आर्ट प्रशिक्षक देव मोटघरे के मार्गदर्शन में प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे बच्चों ने आत्मरक्षा के विभिन्न दांव-पेंचों एवं मार्शल आर्ट का प्रभावशाली प्रदर्शन किया। बच्चों की प्रतिभा और अनुशासन ने उपस्थित सभी लोगों का मन मोह लिया।
इस अवसर पर फिरोज खान ने कहा कि आज के दौर में बच्चों का शारीरिक और मानसिक रूप से सशक्त होना अत्यंत आवश्यक है। मार्शल आर्ट न केवल आत्मरक्षा का प्रभावी माध्यम है, बल्कि यह अनुशासन, आत्मविश्वास, साहस और सकारात्मक व्यक्तित्व निर्माण में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने अभिभावकों से भी बच्चों को आत्मरक्षा का प्रशिक्षण दिलाने की अपील की।
कार्यक्रम के अंत में बच्चों ने फिरोज खान को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। पूरा माहौल उत्साह, अपनत्व और प्रेरणा से भर गया।

VIKASH SONI

Founder & Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button