कबीरधामछत्तीसगढ़

सेमरहा में नवजात शिशु के छट्टी उत्सव में शामिल हुए कांग्रेसजन, दी शुभकामनाएं

सेमरहा में नवजात शिशु के छट्टी उत्सव में शामिल हुए कांग्रेसजन, दी शुभकामनाएं

पंडरिया ब्लॉक अंतर्गत ग्राम सेमरहा में बूथ प्रभारी  विनोद उइके एवं उनकी धर्मपत्नी श्रीमती फुलेस्वरी उइके के निवास पर उनकी द्वितीय पुत्री के छट्टी उत्सव का आयोजन हर्षोल्लास के साथ किया गया। इस शुभ अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पंडरिया सहित कांग्रेस परिवार के कई वरिष्ठ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित हुए।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी अतिथियों ने नवजात शिशु को आशीर्वाद देते हुए उसके दीर्घायु, उत्तम स्वास्थ्य एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा उइके परिवार को इस सुखद अवसर पर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
इस अवसर पर प्रमुख रूप से ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पंडरिया के अध्यक्ष  घनश्याम साहू, जनपद सदस्य क्षेत्र क्रमांक 03 के प्रतिनिधि  शिवकुमार धुर्वे , वनांचल के वरिष्ठ कांग्रेसी एवं ग्राम पंचायत कुई के पंच सतीश कोठारी, जिला कांग्रेस कमेटी के सचिव श्री गणेश राज जी, युवा कांग्रेस कुई ब्लॉक अध्यक्ष कन्हैया रजक जी, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पंडरिया के उपाध्यक्ष खोवाराम राम भास्कर , महामंत्री राजकुमार अनंत , महामंत्री  राकेश चंद्राकर,  टुकेश्वर साहू , युवा कांग्रेस कुई के सचिव  भगवानी धुर्वे , खाम्ही बूथ प्रभारी जलेश मसकोले , सह सचिव  संदीप उइके,  अजीत जोगी धुर्वे सहित कांग्रेस परिवार के अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान सभी कार्यकर्ताओं ने उइके परिवार के साथ खुशी साझा करते हुए नवजात शिशु के उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

VIKASH SONI

Founder & Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button