मध्यप्रदेश

मध्यप्रदेश:- श्यामलाल छांटा के माता जी के दशगात्र कार्यक्रम ग्राम मडवा मध्यप्रदेश में धोबा जनजाति के प्रदेश समाज सेवक खिलेश्वर कुमार कृषे और प्रदेश सचिव राजकुमार बघेल पहुंचे।

मध्यप्रदेश:- श्यामलाल छांटा के माता जी के दशगात्र कार्यक्रम ग्राम मडवा मध्यप्रदेश में धोबा जनजाति के प्रदेश समाज सेवक खिलेश्वर कुमार कृषे और प्रदेश सचिव राजकुमार बघेल पहुंचे।

श्यामलाल छांटा के माता जी बैगिन बाई छांटा जी की स्वर्गवास दिनांक 13/08/2025 दिन बुधवार को हो गया था। जिसकी अंतिम संस्कार ग्राम मढवा तहसील मवई जिला मंडला मध्यप्रदेश में हुआ था।
जिसका दशगात्र कार्यक्रम 24/08/2025 दिन रविवार को रखा गया था। जिसमें मध्यप्रदेश के प्रदेश सचिव राजकुमार बघेल और समाज सेवक खिलेश्वर कुमार क्रिसे भी उपस्थित हुए और आदिवासी धोबा जनजातियों के रीति रिवाज संस्कृति और परम्पराओं के बारे में विस्तार पूर्वक बताया। और साथ में ही शकांसीराम तुमराली भी उपस्थित हुए और आदिवासी धोबा समाज के रहन सहन और समाज में एकता और अखंडता के बारे में बताया। और  मुकेश कुमार छांटा भी उपस्थित हुए और आदिवासी धोबा जनजाति के रीति रिवाज संस्कृति का बखान किया। साथ ही छत्तीसगढ़ राष्ट्रीय सेवा योजना के अध्यक्ष  खिलेश्वर कृषे भी उपस्थित हो कर श्यामलाल छांटा का नारियल और गमछा देकर स्वागत किया और मध्यप्रदेश धोबा जनजाति के प्रदेश सचिव  राजकुमार बघेल को भी नारियल और साल से स्वागत अभिनन्दन किया। मवई जनपद सदस्य संजू बोरिया भी उपस्थित हुए और आदिवासी धोबा जनजाति के रीति रिवाज संस्कृति के सराहना किए।
और दशगात्र कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ और मध्यप्रदेश के समाज वासियों का बहुत संख्या में उपस्थित हुआ। जिसमें अजय मराठा, श्री हृदय छांटा,भीष्म पैखवार, प्रसादी बोरिया,भुपत बोरिया उपस्थित हुए। और
श्यामलाल छांटा दशगात्र कार्यक्रम में उपस्थित सभी समाज वासियों का स्वागत अभिनन्दन कर आभार व्यक्त किया।

VIKASH SONI

Founder & Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button