
पीएम श्री सेजस स्कूल पोड़ी में “स्वस्थ आहार, स्वस्थ जीवन” कार्यक्रम का आयोजन।
आज पीएम श्री सेजस स्कूल पोड़ी में “स्वस्थ आहार, स्वस्थ जीवन” विषय पर एक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत सरस्वती वंदना एवं पूजा-अर्चना के साथ हुई।
इस अवसर पर विद्यालय के प्राचार्य संजय कुमार गुप्ता सहित शिक्षकगण एवं विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी रही। कार्यक्रम को सफल बनाने में विज्ञान शिक्षक एवं विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर सहयोग दिया।
कार्यक्रम के संचालन में क्षिप्रा पांडे एवं सुरेश प्रजापति की महत्वपूर्ण भूमिका रही। इस दौरान व्याख्याता जे.पी. शुक्ला, कोसले सर, धुरी मैडम, भागीरथी पात्रे, कन्हैया लहरे, रामफल चंद्रवंशी सहित समस्त शिक्षक-शिक्षिकाएं एवं छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में बच्चों द्वारा मोटा अनाज (मिलेट्स) एवं ताजे फलों से जूस तैयार किया गया। साथ ही बिना आग के स्वस्थ आहार बनाने की विधियां भी प्रस्तुत की गईं। विद्यार्थियों ने फल्ली दाना और दूध से लड्डू बनाकर सभी को चखाया, जो बेहद स्वादिष्ट रहा।
विद्यालय विकास समिति के प्रबंधक वेद साहू ने बच्चों को स्वस्थ आहार एवं स्वस्थ जीवनशैली के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी। विद्यार्थियों ने भी अपने विचार साझा कर स्वस्थ जीवन के प्रति जागरूकता का संदेश दिया।
प्राचार्य एस.के. गुप्ता ने भी बच्चों को दैनिक जीवन में अपनाई जाने वाली छोटी-छोटी स्वास्थ्य संबंधी आदतों के बारे में बताया।
कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट सहभागिता करने वाले विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान करने की घोषणा की गई। सभी उपस्थित लोगों ने बच्चों के प्रयासों की सराहना की।




