
पंडरिया की आस्था पर चोट – जवाब दे विधायक ! आनंद सिंह ठाकुर।

कुंडा ब्लॉक :- ग्राम स्मारकोना में श्री शिवलिंग, नंदी जी एवं ठाकुर देव मंदिर में हुई तोड़फोड़ की घटना ने पूरे क्षेत्र की धार्मिक भावनाओं को आहत किया है। यह केवल एक मंदिर पर हमला नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति और आस्था पर प्रहार है।
जब क्षेत्र में लगातार अपराध बढ़ रहे हैं, धार्मिक स्थलों की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं, तब पंडरिया की विधायक भावना बोहरा आखिर क्यों मौन हैं?
क्या जनता की भावनाएं महत्वपूर्ण नहीं हैं ? क्या क्षेत्र की सुरक्षा सुनिश्चित करना जनप्रतिनिधि की जिम्मेदारी नहीं है ?क्यों हर बार गंभीर मुद्दों पर चुप्पी साध ली जाती है?
पंडरिया की जनता अब जवाब चाहती है।आस्था के सवाल पर राजनीति नहीं, स्पष्ट जवाब और ठोस कार्रवाई चाहिए।



