
भावना समाज सेवी संस्थान के सदस्यों ने ग्राम सेमरहा के बच्चों को गुलाल, पिचकारी और मिठाईयां भेंट की।
आज 1 मार्च 2026 को पंडरिया विधायक भावना दीदी के माध्यम से भावना समाज सेवी संस्थान के सदस्यों द्वारा ग्राम सेमरहा के बच्चों को होली पर्व हेतु रंग,गुलाल, पिचकारी, मिठाई व अन्य सामग्री भेंट किया गया।
सेमरहा के बच्चों के हर सुख-दुख में विधायक भावना दीदी उनके साथ हैं। आज उन बच्चों के चेहरे पर आई मुस्कान भावना दीदी की संवेदनशीलता और उनके प्रयासों से सार्थक हुआ और उनका यह प्रयास निरंतर जारी रहेगा।





