कबीरधामछत्तीसगढ़

महंगाई की मार मोदी सरकार लाचार नाली गैस के मजाक पर NSUI का करारा प्रहार सड़कों पर उतरे छात्र-युवा।

महंगाई की मार मोदी सरकार लाचार नाली गैस के मजाक पर NSUI का करारा प्रहार सड़कों पर उतरे छात्र-युवा

कवर्धा, दिनांक 18 मार्च 2026 एनएसयूआई कबीरधाम जिला अध्यक्ष शितेष चन्द्रवंशी के निर्देश पर आज शहर एनएसयूआई कवर्धा ने महंगाई और रसोई गैस की बेलगाम कीमतों के खिलाफ आक्रामक तेवर अपनाते हुए जोरदार विरोध प्रदर्शन किया।
इस कार्यक्रम मे विशेष रूप से शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री अशोक सिंह ठाकुर जी उपस्थित रहे।
एनएसयूआई कवर्धा शहर अध्यक्ष हरदीप पात्रे के नेतृत्व में कांग्रेस भवन के सामने “सरेंडर चाय दुकान विथ नाली गैस” नाम से सांकेतिक चाय दुकान लगाकर केंद्र की भाजपा सरकार की नाकाम नीतियों की पोल खोली गई। यह प्रदर्शन सीधे तौर पर उस सोच के खिलाफ था, जो आम जनता की पीड़ा का मजाक उड़ाते हुए “नाली गैस” जैसे बयान देती है।

कांग्रेस कमेटी कवर्धा के शहर अध्यक्ष अशोक सिंह  ने भी सरकार पर करारा हमला करते हुए कहा—
“भाजपा सरकार ने आम आदमी का जीना मुश्किल कर दिया है। महंगाई ने हर घर की रसोई बुझा दी है और सरकार केवल प्रचार में व्यस्त है। यह सरकार गरीब, किसान और मध्यम वर्ग की दुश्मन बन चुकी है। अब जनता सड़कों पर उतरकर इसका हिसाब लेगी और आने वाले समय में भाजपा को करारा जवाब मिलेगा।”

इस दौरान शहर अध्यक्ष हरदीप पात्रे ने तीखा हमला बोलते हुए कहा—
“आज देश की जनता महंगाई से कराह रही है, लेकिन सत्ता में बैठी सरकार अहंकार में डूबी हुई है। गैस सिलेंडर के दाम आसमान छू रहे हैं और प्रधानमंत्री केवल खोखले जुमले दे रहे हैं। ‘नाली गैस’ जैसी बातें जनता के जख्मों पर नमक छिड़कने का काम कर रही हैं,एनएसयूआई अब चुप नहीं बैठेगी, सड़कों पर संघर्ष तेज होगा और जनता की आवाज़ को दबने नहीं दिया जाएगा।”

आई टी सेल जिला अध्यक्ष अंकित चौबे ने सरकार को आईना दिखाते हुए कहा कि ‘नाली गैस’ जैसे बयान जनता की समस्याओं का समाधान नहीं, बल्कि उनका मजाक उड़ाने के समान हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर भी हम देख रहे हैं कि जनता का आक्रोश लगातार बढ़ रहा है और सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ लोगों में भारी नाराजगी है।

एनएसयूआई ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि गैस सिलेंडर की कीमतों में तत्काल राहत नहीं दी गई और महंगाई पर लगाम नहीं लगाई गई, तो यह आंदोलन और अधिक उग्र रूप लेगा।

इस विरोध प्रदर्शन में एनएसयूआई के योगेन्द्र जोशी,राज साहू,राजीव,प्रदीप भट्ट,मारुति,निखिल,दुर्गेश,प्रकाश मेघेश,रितेश,मनीष,नंदल साहू,आशीष,दिलीप,अभिनव,अनिल,परमेश्वर,भावेश,डिक्कू,आयुष,रमाकांत,हिरेन्द्र बंजारे,राज बर्मन,छोलू,समीर,राजा यादव,अर्जुन यादव सहित पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए और “महंगाई के खिलाफ जंग” का ऐलान किया।

VIKASH SONI

Founder & Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button