छत्तीसगढ़बेमेतरा

17 मार्च-प्रदेश स्तरी आंदोलन की तैयारी तेज-आनंद सिंह ने अपने प्रभार क्षेत्र बेमेतरा में ली बैठक

17 मार्च-प्रदेश स्तरी आंदोलन की तैयारी तेज-आनंद सिंह ने अपने प्रभार क्षेत्र बेमेतरा में ली बैठक

छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा 17 मार्च को प्रस्तावित प्रदेशव्यापी विधानसभा घेराव आंदोलन को सफल बनाने के लिए बेमेतरा जिले में तैयारियां तेज कर दी गई हैं। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्री दीपक बैज जी एवं संगठन प्रभारी श्री मलकीत सिंह गेंदू जी द्वारा दी गई जिम्मेदारी के तहत प्रभार मिलते ही भइया आनंद सिंह जी ने बेमेतरा में कांग्रेस परिवार की महत्वपूर्ण बैठक आहूत की।

बैठक में आंदोलन की रूपरेखा, रणनीति एवं संगठनात्मक तैयारियों को लेकर ब्लॉक, मंडल, सेक्टर एवं बूथ स्तर के पदाधिकारियों, जनप्रतिनिधियों और कार्यकर्ताओं के साथ विस्तृत चर्चा की गई तथा सभी को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं।

बैठक जिला कांग्रेस अध्यक्ष आशीष छाबड़ा जी के नेतृत्व में संपन्न हुई। इस अवसर पर साजा विधानसभा के प्रभारी लालजी चंद्रवंशी एवं नवागढ़ विधानसभा प्रभारी सुनील माहेश्वरी जी भी उपस्थित रहे और आंदोलन को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं का मार्गदर्शन किया।

बैठक में प्रमुख रूप से ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष विवेक सुमित सिंह, रश्मि फरेंदर मिश्रा, मिथलेश वर्मा, गणेश राजपूत, ईश्वर वर्मा,  रवि परगनिया, युवा कांग्रेस अध्यक्ष प्रांजल तिवारी, NSUI जिलाध्यक्ष श्री राजू साहू, जिला सदस्य  शशिप्रभा गायकवार, श्रीमती सुशीला जोशी,संगठन महामंत्री सुमन गोस्वामी,महामंत्री श्री लुकेश वर्मा सहित जिला कांग्रेस कमेटी,युवा कांग्रेस, NSUI एवं विभिन्न प्रकोष्ठों के पदाधिकारी और बड़ी संख्या में सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने जनविरोधी नीतियों के खिलाफ 17 मार्च को होने वाले विधानसभा घेराव आंदोलन को ऐतिहासिक रूप से सफल बनाने का संकल्प लिया।

VIKASH SONI

Founder & Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button