कबीरधाम

बोड़ला नगर पंचायत में आज भी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल तो कैबिनेट मंत्री अकबर भाई

कवर्धा। जी हां हम बताने जा रहे है कबीरधाम जिले के नगर पंचायत बोड़ला का जहां आज भी पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल और पूर्व कैबिनेट मंत्री अकबर भाई का फोटो शासकीय कार्यालय नगर पंचायत में लगा के रखा गया है। क्या मुख्य नगर पंचायत अधिकारी को इसकी जानकारी नहीं है या फिर आज भी वे उन्हें ही अपना मुख्यमंत्री और कैबिनेट मंत्री मानते हैं।

देखा जाए तो प्रदेश में सत्ता परिवर्तन के बाद भाजपा की सरकार बनी और मुख्यमंत्री के तौर पे विष्णुदेव साय ने शपथ ग्रहण किया साथ ही अपनी कैबिनेट का विस्तार किया। इसके तुरंत बाद ही सभी विभागों ने अपने कार्यालय में लगे पूर्व मुख्यमंत्री एवं अन्य मंत्रियों की तस्वीर हटाकर वर्तमान में पदस्थ मुख्यमंत्री एवं मंत्रियों की तस्वीर कार्यालय में लगाई गई है। यहां तक की प्रदेश के सभी शासकीय स्कूलों में भी बच्चों के सामान्य ज्ञान के लिए लगे बोर्ड में भी सूबे के मुखिया सहित अन्य अधिकारियों का नाम बदलते रहते है ताकि बच्चों को वर्तमान में पदस्थ अधिकारी तथा मुख्यमंत्री की सही जानकारी उन्हें हो सके।

अब सवाल यह उठता है कि सभी विभागों में मुख्यमंत्री की तस्वीर बदल जाने के बाद भी नगर पंचायत बोड़ला में पूर्व मुख्यमंत्री का फोटो परिवर्तन क्यों नहीं किया गया यह एक बड़ा सवाल है?

क्या नगर पंचायत बोड़ला में कांग्रेस समर्थित अध्यक्ष होने के कारण पूर्व मुख्यमंत्री की तस्वीर नहीं बदली गई?
क्या सीएमओ पर अध्यक्ष का दबाव है तभी सीएमओ भी जान के भी अनजान बने हुवे हैं।

अब देखना यह होगा कि खबर प्रकाशित होने के बाद प्रशासन हरकत में आती है या फिर बोड़ला नगर पंचायत के लिए आज भी पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को ही माना जायेगा।

VIKASH SONI

Founder & Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button