
पंडरिया कुकदूर:- भारतीय जनता पार्टी मंडल कुई-कुकदुर के ग्राम कुई में भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी की जयंती (सुशासन दिवस) के अवसर पर उनकी प्रतिमा का अनावरण कार्यक्रम बड़े ही श्रद्धा और उत्साह के साथ आयोजित किया गया।
इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष बसंत वाटिया, सभापति श्रीमती दीपा धुर्वे, मंडल पदाधिकारी, सरपंच, ग्रामवासी के द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना के साथ अटल जी की प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर दीपा धुर्वे ने कहा कि वाजपेयी जी ने भारतीय राजनीति को राष्ट्रहित, सुशासन और जनसेवा की नई दिशा दी और उनका व्यक्तित्व आज भी युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है।

मंडल अध्यक्ष ने अपने उद्बोधन में अटल जी के दूरदर्शी नेतृत्व, संगठन कौशल और सर्वसमावेशी विचारधारा का उल्लेख करते हुए उनके दिखाए मार्ग पर चलने का आह्वान किया।
कार्यक्रम में भाजपा मंडल के पदाधिकारीगण, कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, ग्राम पंचायत के सदस्य, सामाजिक कार्यकर्ता तथा बड़ी संख्या में ग्रामवासियों की उपस्थिति रही। अंत में सरपंच ने सभी अतिथियों, कार्यकर्ताओं एवं ग्रामवासियों के प्रति आभार व्यक्त किया।




