Blog

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कामठी में भव्य बाल आनंद मेले का आयोजन

कामठी। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कामठी में बाल दिवस के अवसर पर भव्य बाल आनंद मेले का आयोजन किया गया, जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि वनांचल क्षेत्र के विधायक प्रतिनिधि श्री रामगोपाल वट्टी जी, शाला प्रबंध समिति के अध्यक्ष श्री द्वारिका विश्वकर्मा जी, विकास खंड शिक्षा अधिकारी श्री दीपक ठाकुर जी, संस्था की प्राचार्य श्रीमती हेमलता टंडन एवं संकुल समन्वयक श्री रघुनंदन गुप्ता जी के करकमलों द्वारा मां सरस्वती के तैलचित्र की पूजा-अर्चना के साथ हुआ। इस मेले में कक्षा 6वीं से 12वीं तक के सभी छात्र-छात्राओं ने अपनी-अपनी टोली बनाकर उत्साहपूर्वक भाग लिया और गुझिया, चौसेला, भाटा भजिया, चना चरपटी, साबूदाना बड़ा, दाल बड़ा, सलौनी, नारियल खीर, ब्रेड पकोड़ा, आलू पकोड़ा, मिर्ची पकोड़ा, प्याज भजिया, गुलाब जामुन, जलेबी, पास्ता, गुपचुप, भेल और अंकुरित अनाज सहित विभिन्न प्रकार के स्वादिष्ट व्यंजनों के स्टॉल लगाए, जिन्हें संकुल की सभी संस्थाओं के शिक्षकों ने खरीदकर बच्चों का उत्साहवर्धन किया। इस अवसर पर उपस्थित अतिथियों ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों में कौशल विकास के साथ-साथ क्रय-विक्रय की समझ और व्यावहारिक ज्ञान बढ़ता है तथा जब बच्चा किसी कार्य को रुचि, उत्साह और जिम्मेदारी के साथ करता है तो उसे आनंद की प्राप्ति होती है और वह उस कार्य को अपने भविष्य के सपनों से जोड़ने लगता है। इस सफल आयोजन में श्री राजेश शर्मा, श्री मनोज कुमार आदित्य, श्री तुलस चंद्राकर, श्री हीरालाल छापरिया, श्री यशवंत कुम्भकार, श्री सुमित पाण्डेय, श्री कोमल धृतलहरे एवं संस्था के समस्त कर्मचारियों का विशेष योगदान रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button