
कुमार सिंग माठले की रिपोर्ट पंडरिया के ग्राम कोदवा गोडान में कांग्रेस का हुंकार, मनरेगा बचाओ अभियान में शामिल हुए प्रभारी ललित ध्रुवे
पंडरिया।
पंडरिया विधानसभा अंतर्गत ग्राम कोदवा गोडान में कांग्रेस पार्टी द्वारा जनसभा चौपाल का आयोजन कर भाजपा सरकार की जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जोरदार आवाज बुलंद की गई। यह चौपाल “मनरेगा बचाओ अभियान” के तहत आयोजित की गई, जिसमें कांग्रेस प्रभारी श्री ललित ध्रुवे प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
सभा को संबोधित करते हुए श्री ललित ध्रुव ने कहा कि भाजपा सरकार गरीबों का हक छीनने पर आमादा है। मनरेगा जैसी ऐतिहासिक योजना, जो कांग्रेस सरकार की देन है, उसे जानबूझकर कमजोर किया जा रहा है। मजदूरों को न तो समय पर काम मिल रहा है और न ही मेहनत की मजदूरी।
उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र और राज्य की भाजपा सरकारें मनरेगा का बजट काटकर, ग्रामीण गरीबों को पलायन के लिए मजबूर कर रही हैं। यह सीधे-सीधे मजदूर, किसान और ग्रामीण समाज के साथ धोखा है।
ग्रामीणों ने चौपाल में खुलकर कहा कि महीनों से भुगतान लंबित है, काम बंद हैं और अधिकारी सुनवाई नहीं कर रहे। कांग्रेस प्रभारी ने चेतावनी दी कि यदि मनरेगा मजदूरों को उनका हक नहीं मिला, तो कांग्रेस पार्टी सड़क से सदन तक आंदोलन करेगी।
सभा में उपस्थित कांग्रेस कार्यकर्ताओं और ग्रामीणों ने एक स्वर में कहा कि मनरेगा बचेगा, तभी गांव बचेगा, और भाजपा की जनविरोधी नीतियों का पुरजोर विरोध किया जाएगा।



