
कवर्धा पंडरिया :- आज दिनांक 06 फरवरी 2026 को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय किशुनगढ़ में “परीक्षा पे चर्चा” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रेरणादायक विचारों को ध्यानपूर्वक सुना तथा उन्हें अपने जीवन में आत्मसात करने की प्रेरणा प्राप्त की।
कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में सकारात्मक सोच विकसित करना, परीक्षा के तनाव को कम करना तथा आत्मविश्वास के साथ अध्ययन करने के लिए प्रेरित करना रहा। इस दौरान विद्यालय के प्राचार्य, शिक्षक-स्टाफ एवं पालकगण की गरिमामयी उपस्थिति रही। विद्यालय परिवार ने ऐसे आयोजनों को विद्यार्थियों के मानसिक एवं शैक्षणिक विकास के लिए अत्यंत उपयोगी बताया।



