कबीरधामछत्तीसगढ़

शासकीय माध्यमिक विद्यालय पोलमी भेलवानकान, सजनखार (भेड़ागढ़) में परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम का सीधा प्रसारण।

शासकीय माध्यमिक विद्यालय पोलमी भेलवानकान, सजनखार (भेड़ागढ़) में “परीक्षा पर चर्चा” कार्यक्रम का सीधा प्रसारण

शासकीय माध्यमिक विद्यालय पोलमी भेलवानकान, सजनखार, विकासखंड भेड़ागढ़
में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा आयोजित “परीक्षा पर चर्चा” कार्यक्रम का सीधा प्रसारण उत्साहपूर्वक देखा गया। इस अवसर पर विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने माननीय प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन और प्रेरक विचारों को ध्यानपूर्वक सुना।
माननीय प्रधानमंत्री जी ने विद्यार्थियों से संवाद करते हुए परीक्षा के तनाव से मुक्त रहने, आत्मविश्वास बनाए रखने, समय प्रबंधन तथा सकारात्मक सोच के महत्व पर प्रकाश डाला। उन्होंने बच्चों को परीक्षा को जीवन का एक पड़ाव मानते हुए पूरे आत्मबल के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिवार द्वारा विद्यार्थियों के लिए अनुकूल वातावरण तैयार किया गया। शिक्षकगणों ने भी विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते हुए उन्हें माननीय प्रधानमंत्री जी के संदेशों को अपने दैनिक जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया।
इस कार्यक्रम से विद्यार्थियों में नई ऊर्जा, आत्मविश्वास एवं प्रेरणा का संचार हुआ। विद्यालय परिवार ने इस आयोजन को अत्यंत उपयोगी और प्रेरणादायक बताया।

VIKASH SONI

Founder & Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button