
कुकदुर वनांचलक्षेत्र के ग्राम अमनिया में 7.74 करोड़ की लागत से बनने वाली सड़क का हुआ भूमिपूजन
आज ग्राम अमनिया में ₹7 करोड़ 74 लाख 95 हजार की लागत से दमगढ़ से अमनिया तक 3.65 किलोमीटर लंबे बहुप्रतीक्षित सड़क निर्माण कार्य का क्षेत्रवासियों की उपस्थिति में भूमिपूजन किया गया। इस सड़क के निर्माण से क्षेत्र के लोगों को आवागमन में सुविधा मिलेगी तथा आसपास के गांवों के विकास को भी नई गति मिलेगी।
इस अवसर पर स्वामित्व योजना के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को आबादी पट्टों का वितरण भी किया गया। कार्यक्रम के दौरान क्षेत्रवासियों ने सड़क निर्माण कार्य प्रारंभ होने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए जनप्रतिनिधियों एवं शासन के प्रति आभार व्यक्त किया।
उपस्थित जनसमुदाय को संबोधित करते हुए कहा गया कि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए अधोसंरचना कार्यों को प्राथमिकता दी जा रही है, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराई जा सकें।
कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधि, अधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।




