कबीरधामछत्तीसगढ़

कक्षा 5वीं-8वीं की बोर्ड परीक्षा प्रारंभ, बीईओ एम.के. गुप्ता ने उड़नदस्ता दल के साथ किया आकस्मिक निरीक्षण।

कक्षा 5वीं-8वीं की बोर्ड परीक्षा प्रारंभ, बीईओ एम.के. गुप्ता ने उड़नदस्ता दल के साथ किया आकस्मिक निरीक्षण


पंडरिया- केंद्रित कक्षा 5वीं एवं 8वीं की बोर्ड परीक्षा आज 16 मार्च से प्रारंभ हो गई। परीक्षा के प्रथम दिवस विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री एम.के. गुप्ता ने उड़नदस्ता दल के साथ विभिन्न परीक्षा केंद्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण दल में अश्वनी चंद्राकर (व्यायाम शिक्षक, शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल महली) तथा विजय चंदेल (प्रधान पाठक, शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला केशलीगोड़ान) भी शामिल रहे।
निरीक्षण के दौरान दल द्वारा प्राथमिक शाला चरखुरा, भोरमदेव पब्लिक स्कूल पांडातराई, सरस्वती शिशु मंदिर पंडरिया, जय भारत पब्लिक स्कूल पंडरिया, डिवाइन पब्लिक स्कूल पांडातराई तथा शासकीय प्राथमिक शाला चारभाठा सहित विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण में पाया गया कि सभी विद्यालयों में विद्यार्थियों की 100 प्रतिशत उपस्थिति रही तथा परीक्षा शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित और पारदर्शी ढंग से संचालित हो रही है। सभी केंद्राध्यक्ष एवं पर्यवेक्षक अपने-अपने दायित्वों का जिम्मेदारीपूर्वक निर्वहन करते हुए उपस्थित मिले।
इस अवसर पर विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री एम.के. गुप्ता ने केंद्राध्यक्षों एवं पर्यवेक्षकों को परीक्षा संचालन के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही विद्यार्थियों को निर्भीक होकर और आत्मविश्वास के साथ प्रश्नपत्र हल करने के लिए प्रेरित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
मालूम हो कि कक्षा 5वीं एवं 8वीं की बोर्ड परीक्षा के सुचारु संचालन हेतु विकासखंड शिक्षा अधिकारी द्वारा पांच उड़नदस्ता दलों का गठन किया गया है, जो परीक्षा अवधि में विभिन्न केंद्रों का सतत निरीक्षण कर रहे हैं।

VIKASH SONI

Founder & Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button