कबीरधामछत्तीसगढ़

भाजपा मंडल पंडरिया की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न, संगठन मजबूती एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर पहुंचाने पर जोर

भाजपा मंडल पंडरिया की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न, संगठन मजबूती एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर पहुंचाने पर जोर

भारतीय जनता पार्टी मंडल पंडरिया अंतर्गत मंझोली शक्ति केन्द्र में आज संगठनात्मक एवं जनकल्याणकारी योजनाओं को लेकर महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई। बैठक में शक्ति केन्द्र प्रभारी  चंद्रकुमार सोनी , संयोजक शिवचरित्र सिंह ठाकुर जी एवं सह संयोजक  हरि साहु विशेष रूप से उपस्थित रहे।
बैठक प्रदेश भाजपा के निर्देशानुसार एवं भाजपा जिला अध्यक्ष राजेन्द्र चंद्रवंशी के मार्गदर्शन में पंडरिया विधानसभा क्षेत्र की लोकप्रिय विधायक भावना बोहरा के नेतृत्व में आयोजित की गई। इसमें भाजपा मंडल पंडरिया के कार्यकारिणी सदस्य, निर्वाचित जनप्रतिनिधिगण तथा विभिन्न मोर्चों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल हुए।
बैठक में भाजपा मंडल को आत्मनिर्भर मंडल बनाने, संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने तथा केन्द्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने संगठनात्मक मजबूती एवं जनसंपर्क को लेकर अपने महत्वपूर्ण सुझाव रखे, जिन्हें जिला नेतृत्व एवं विधायक महोदया के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा।
बैठक के पश्चात ग्राम धोबघट्टी में भाजपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता  दौलतराम चंद्रवंशी के वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होकर नवदंपत्ति को शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद प्रदान किया गया। इस दौरान कवर्धा विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम नेवारीगुड़ा से आए अनेक पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं से भी भेंट-मुलाकात हुई।
कार्यक्रम में  शिवचरित्र सिंह ठाकुर, शिवानंद चंद्रवंशी (अध्यक्ष, सोसायटी कुम्ही), आलोक सिंह ठाकुर  सहित संघ परिवार एवं भाजपा के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

VIKASH SONI

Founder & Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button