कबीरधामछत्तीसगढ़

ग्राम देवसरा में सुना गया प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का 134वां एपिसोड, आयोजित हुई बूथ बैठक एवं जन चौपाल।

ग्राम देवसरा में सुना गया प्रधानमंत्री के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का 134वां एपिसोड, आयोजित हुई बूथ बैठक एवं जन चौपाल।


पंडरिया विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 71 अंतर्गत प्रभार मंडल कुकदुर के बूथ क्रमांक 66, ग्राम देवसरा में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकप्रिय रेडियो कार्यक्रम ‘मन की बात’ के 134वें एपिसोड का सामूहिक श्रवण किया गया। इस अवसर पर बूथ बैठक, जन चौपाल एवं टिफिन बैठक का आयोजन भी किया गया, जिसमें ग्रामीणों एवं कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।


कार्यक्रम में भाजपा मंडल प्रभारी चंद्र कुमार सोनी, वरिष्ठ भाजपा नेता उत्तम सिंह मरस्कोले, सोसायटी अध्यक्ष पंडरिया भास्कर देवांगन, ग्राम देवसरा के उपपुरोहित नरेंद्र तिवारी, महिला मोर्चा जिला कार्यकारिणी सदस्य मीनाक्षी सिंह ठाकुर, विक्रम सिंह ठाकुर, सरपंच निवेश हाठले, बूथ अध्यक्ष हिम्मत सिंह, श्रीराम धुर्वे सहित अनेक कार्यकर्ता एवं ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान जन चौपाल के माध्यम से ग्रामीणों की समस्याओं एवं विकास संबंधी विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। वरिष्ठ भाजपा नेता उत्तम सिंह मरस्कोले की मांग पर बकेला डायवर्सन निर्माण स्थल का निरीक्षण भी किया गया। ग्रामीण किसानों द्वारा रखी गई मांगों एवं सुझावों को उच्च स्तर तक पहुंचाने का आश्वासन दिया गया।
‘मन की बात’ कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा छत्तीसगढ़ की गौरवशाली सांस्कृतिक एवं ऐतिहासिक धरोहरों का उल्लेख किया गया। उन्होंने ईरकभट्टी, अनिमेष, मल्हार की ताम्र पट्टिकाओं तथा नारायणपुर सहित प्रदेश की समृद्ध विरासत का जिक्र करते हुए छत्तीसगढ़ की गौरवशाली परंपराओं को राष्ट्रीय स्तर पर सम्मान दिलाने का कार्य किया। यह प्रदेश के स्वाभिमान और सांस्कृतिक पहचान को सशक्त बनाने वाला विषय है।
उपस्थित जनप्रतिनिधियों एवं कार्यकर्ताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री द्वारा छत्तीसगढ़ की संस्कृति, इतिहास और उपलब्धियों को देश के समक्ष प्रस्तुत करना प्रदेशवासियों के लिए गर्व का विषय है। इसके लिए सभी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति हृदय से धन्यवाद एवं आभार व्यक्त किया

VIKASH SONI

Founder & Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button