कबीरधामखोजी खबर

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा मंडल कुई-कुकदुर की मंडल कार्यसमिति एवं कार्यशाला सफलतापूर्वक संपन्न

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा मंडल कुई-कुकदुर की मंडल कार्यसमिति एवं कार्यशाला सफलतापूर्वक संपन्न

कुई, 04 जून 2026।

भारतीय जनता पार्टी के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी के सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण को समर्पित सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में भाजपा मंडल कुई-कुकदुर द्वारा विधायक कार्यालय कुई में मंडल कार्यसमिति एवं कार्यशाला का सफल आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ भारत माता एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया गया।

कार्यशाला में मुख्य रूप से भाजपा मंडल प्रभारी चंद्र कुमार सोनी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं, संगठनात्मक गतिविधियों एवं आगामी कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी कार्यकर्ताओं को प्रदान की।

इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य एवं सभापति श्रीमती दीपा-पप्पू धुर्वे ने महिला सशक्तिकरण, ग्रामीण विकास एवं केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं के प्रभाव पर अपने विचार व्यक्त किए तथा कार्यकर्ताओं से जनहितकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री बसंत वाटिया ने संगठन की मजबूती, बूथ सशक्तिकरण एवं आगामी कार्यक्रमों की सफलता हेतु सभी कार्यकर्ताओं को सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

वहीं भाजपा मंडल मंत्री रामगोपाल वट्टी ने संगठनात्मक विषयों पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कार्यकर्ताओं को संगठन के उद्देश्यों एवं दायित्वों के प्रति सजग रहने का संदेश दिया।

कार्यशाला में प्रधानमंत्री  नरेंद्र मोदी के 12 वर्षों के कार्यकाल में हुए ऐतिहासिक निर्णयों, गरीब कल्याण योजनाओं, आत्मनिर्भर भारत, डिजिटल इंडिया, महिला सशक्तिकरण, कृषि विकास एवं राष्ट्र निर्माण में भारत की बढ़ती भूमिका पर विस्तृत चर्चा की गई।

कार्यक्रम का सफल संचालन भाजपा मंडल महामंत्री दशरथ कुंभकार द्वारा किया गया।

कार्यशाला में मंडल प्रभारी चंद्र कुमार सोनी, मंडल अध्यक्ष बसंत वाटिया, जिला पंचायत सदस्य एवं सभापति श्रीमती दीपा-पप्पू धुर्वे, महामंत्री दशरथ कुंभकार, मंडल उपाध्यक्ष द्वारिका विश्वकर्मा, भगऊराम धुर्वे, मंडल मंत्री रामगोपाल वट्टी, महिला मोर्चा अध्यक्ष पार्वती सुनहले, पिछड़ा मोर्चा अध्यक्ष बहादुर सोनी, अ.जा. मोर्चा अध्यक्ष साहेबदास कुर्रे, भाग सिंह मरावी, जिला कार्य समिति सदस्य विजय मरकाम, रामनाथ करायत , धनंजय लहरे, महेश धुर्वे, राकेश पंद्राम, बिरझू यादव, भारतलाल कुंभकार, विष्णु सिंह धुर्वे, नकुल बघेल, शोभाराम धुर्वे, हीरा सिंह धुर्वे, दुजराम यादव, विश्वनाथ धुर्वे, यशवंत श्रीवास, बिंदा पनागर, प्रीति परस्ते, ज्योति पड़वार, मधु यादव, सोनिया धुर्वे, द्रोपती मरावी, तथा बड़ी संख्या में महिला एवं पुरुष कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

अंत में उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं एवं अतिथियों का आभार व्यक्त पार्वती सुनहले महिला मोर्चा अध्यक्ष के द्वारा किया गया।

VIKASH SONI

Founder & Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button