कबीरधामछत्तीसगढ़

संगठन ने जताया भरोसा : आशु चंद्रवंशी बने बोड़ला मंडल युवा मोर्चा के मण्डल महामंत्री

संगठन ने जताया भरोसा : आशु चंद्रवंशी बने बोड़ला मंडल युवा मोर्चा के मण्डल महामंत्री

कवर्धा। भारतीय जनता पार्टी ने कबीरधाम जिले के बोड़ला मंडल में युवा नेतृत्व को सशक्त बनाने के उद्देश्य से आशु चंद्रवंशी (आशाराम) को महामंत्री भारतीय जनता युवा मोर्चा के महत्वपूर्ण दायित्व दिया है। आशु चंद्रवंशी की नियुक्ति क्षेत्र के युवाओं के लिए एक नई ऊर्जा का संचार लेकर आई है।

ABVP से मिली संगठन की सीख

आशु चंद्रवंशी की पहचान एक मंझे हुए संगठनकर्ता की रही है। उन्होंने अपने राजनीतिक जीवन की शुरुआत अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद से की, जहाँ उन्होंने बोड़ला नगर इकाई में नगर मंत्री और नगर उपाध्यक्ष जैसे दायित्वों पर रहकर लगातार 5 वर्षों तक विद्यार्थियों और युवाओं के हितों के लिए संघर्ष किया।

उच्च शिक्षित एवं बहुआयामी व्यक्तित्व

बीएससी करने के बाद समाजशास्त्र में स्नातकोत्तर, एमएसडब्लू, कंप्यूटर में डिग्री के साथ साथ साइकोलॉजिकल गाइडेंस एवं काउंसलिंग में डिप्लोमा प्राप्त आशु चंद्रवंशी शिक्षा और सेवा का एक अनूठा संगम हैं। वे एक प्रखर पत्रकार होने के साथ-साथ एनजीओ के माध्यम से किसानों और ग्रामीण विकास के कार्यों से भी गहरे जुड़े हुए हैं।

प्रखर राष्ट्रवादी एवं हिंदूवादी छवि

राष्ट्रीय विचारधारा के प्रति पूर्णतः समर्पित आशु जी की पहचान एक कट्टर हिंदूवादी कार्यकर्ता के रूप में है। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में उन्होंने कुसुमघटा मंडल के हिंदू सम्मेलन के संयोजक के रूप में हजारों की संख्या में समाज को एकजुट करने का सफल कार्य किया था। सामाजिक सरोकारों में भी वे अग्रणी रहते हैं, चाहे वह नियमित रक्तदान हो या वृक्षारोपण अभियान।

क्षेत्र के युवाओं में नियुक्ति पर हर्ष

उनकी इस नियुक्ति पर कबीरधाम जिले के वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने कहा कि आशु चंद्रवंशी के अनुभव और वैचारिक स्पष्टता का लाभ बोड़ला मंडल के प्रत्येक युवा को मिलेगा।

वहीं आशु चंद्रवंशी का कहना है कि संगठन ने जो जिम्मेदारी दी है, उसे पूर्ण निष्ठा से निभाऊँगा। मेरा लक्ष्य बोड़ला मंडल के हर बूथ पर राष्ट्रवादी विचारधारा को मजबूत करना और अंतिम छोर के युवा को मुख्यधारा से जोड़ना है। इसके लिए उन्होंने संगठन के भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष राहुल टीकरिहा, दुर्ग संभाग प्रभारी जगन्नाथ पाणिग्रही, संगठन प्रभारी रमेश वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र चन्द्रवंशी,उपाध्यक्ष अशोक चंद्रवंशी, युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष उमंग पाण्डेय सहित वरिष्ठ नेताओं और क्षेत्र के युवाओं का धन्यवाद ज्ञापित किया है।

VIKASH SONI

Founder & Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button