
कवर्धा इंडेन गैस एजेंसी पर उपभोक्ताओं से जबरन गैस पाइप खरीदवाने का आरोप नहीं खरीदने पर सिलेंडर देने से इनकार!
कवर्धा। कवर्धा स्थित इंडेन गैस एजेंसी के विरुद्ध उपभोक्ताओं ने गंभीर शिकायतें सामने रखी हैं। आरोप है कि गैस सिलेंडर लेने आने वाले उपभोक्ताओं पर गैस पाइप खरीदने का दबाव बनाया जा रहा है। यदि कोई उपभोक्ता पाइप खरीदने से मना करता है, तो उसकी सिलेंडर की पर्ची नहीं काटी जाती और उसे गैस सिलेंडर देने से इनकार कर दिया जाता है।
यदि यह आरोप सही पाए जाते हैं, तो यह उपभोक्ताओं के अधिकारों का खुला उल्लंघन है। किसी भी उपभोक्ता को एलपीजी सिलेंडर प्राप्त करने के लिए अनिवार्य रूप से अतिरिक्त सामान खरीदने के लिए बाध्य नहीं किया जा सकता। इस प्रकार की कार्रवाई अनुचित व्यापारिक व्यवहार की श्रेणी में आ सकती है।
संबंधित अधिकारियों से मांग की जाती है कि मामले की निष्पक्ष जांच कराई जाए। यदि एजेंसी द्वारा उपभोक्ताओं को जबरन गैस पाइप खरीदने के लिए मजबूर किया जा रहा है, तो दोषियों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में किसी भी उपभोक्ता का आर्थिक शोषण न हो।
उपभोक्ताओं से भी अपील है कि यदि उनके साथ इस प्रकार की घटना हुई है, तो वे अपने बिल, रसीद और अन्य साक्ष्यों के साथ संबंधित विभाग में शिकायत दर्ज कराएं, जिससे उचित कार्रवाई सुनिश्चित की जा सके।



