कबीरधामछत्तीसगढ़

ठोस अपशिष्ट नियम 2026 पर विषय पर: जिला पंचायत CEO ने किया स.लोहारा के गोबर गैस प्लांटों का औचक निरीक्षण

ठोस अपशिष्ट नियम 2026 पर विषय पर: जिला पंचायत CEO ने किया स.लोहारा के गोबर गैस प्लांटों का औचक निरीक्षण

कवर्धा, 03 जुलाई। उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा के स्वच्छ कबीरधाम अभियान को गति देते हुए जिला पंचायत कबीरधाम के मुख्य कार्यपालन अधिकारी अभिषेक अग्रवाल ने आज जनपद पंचायत स.लोहारा  के ग्रामों का सघन दौरा किया। CEO ने ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम 2026 के क्रियान्वयन की जमीनी हकीकत परखी और ग्राम पंचायतों में स्थापित गोबर गैस प्लांटों का निरीक्षण कर ‘वेस्ट टू एनर्जी’ मॉडल की समीक्षा की।

निरीक्षण के मुख्य बिंदु:

1. गोबर गैस प्लांट बने गेमचेंजर:


CEO अग्रवाल ने ग्राम बिरेंद्रनगर,भाठकुंडेरा,राजपुर, कुटकीपारा  में चल रहे कचरा कलेक्शन, प्लास्टिक यूनिट केंद्र,फिकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट एवं सामुदायिक गोबर गैस प्लांटों का निरीक्षण किया। उन्होंने पाया कि SWM 2026 के तहत गीले तथा सूखे कचरे का कार्य ग्रामों में अच्छी तरीके से हो रहा है,घर – घर जाकर स्वछत्ता दीदी द्वारा कचरा कलेक्शन किया जा रहा है,इसी तरह गोबर गैस प्लांट को सुचारू रूप से चलाने हेतु प्लांट में लगातार गोबर की व्यवस्था करनें की जिम्मेदारी ग्राम पंचायत, स्कूल प्रबंधन एवं हितग्राही को दिया गया जिससे  गैस उत्पादन सफलतापूर्वक किया जा सकता है। इससे निकली गैस से मिड-डे-मील और आंगनबाड़ी एवं स्कूलों में खाना आसानी से बन सकता है, वहीं बची स्लरी का उपयोग जैविक खाद के रूप में की जा सकती है। CEO ने इस मॉडल को *”कबीरधाम का वेस्ट टू वेल्थ मॉडल” करार दिया।

2. 60 पंचायतों में नारा लेखन कार्य पूर्ण:
CEO ने निरीक्षण के दौरान पाया कि जनपद लोहारा की सभी 16 ग्राम पंचायतों में स्वच्छता जागरूकता हेतु नारा लेखन और वॉल पेंटिंग का कार्य शत-प्रतिशत पूर्ण हो चुका है। दीवारों पर “मेरा कचरा-मेरी जिम्मेदारी” और चार डिब्बों के चित्र ग्रामीणों को निरंतर प्रेरित कर रहे हैं। उन्होंने इस कार्य के लिए ग्राम पंचायत के सरपंच,सचिव,विभागीय अमला एवं स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण में कार्यरत अधिकारी/कर्मचारी और जनपद CEO की सराहना की।

3. चार डिब्बा व्यवस्था का रियलिटी चेक:
जिला पंचायत  CEO ने ग्रामों में घर-घर जाकर कचरा पृथक्करण की स्थिति देखी। स्वच्छता दीदियों द्वारा किए जा रहे कार्य पर संतोष जताते हुए उन्होंने निर्देश दिए कि 15 जुलाई 2026 से नियम तोड़ने वालों पर  जुर्माना अनिवार्य रूप से लगाया जाए। साथ ही साथ प्रत्येक घर से यूजर चार्ज लेने हेतु प्रोत्साहित भी किए!

जिला पंचायत CEO श्री अभिषेक अग्रवाल ने कहा:
डिप्टी CM विजय शर्मा की मंशा है कि कचरा समस्या न रहकर समाधान बने।  कबीरधाम में गोबर गैस प्लांट के माध्यम से घरों एवं स्कूलों में ईंधन मिलेगी साथ ही गीला कचरा अब खाद  के रूप में पंचायत को मिलेगा | यह SWM नियम 2026 का सबसे बेहतरीन क्रियान्वयन है।

स्वच्छता मिशन के जिला समन्वयक ने बताया:
_”आज CEO साहब का दौरा हमारे लिए उत्साहवर्धक रहा। उनके दिशानिर्देश अनुसार हम  कबीरधाम को कचरा मुक्त ही नहीं, ऊर्जा युक्त भी बनाएंगे। गोबर गैस प्लांट से मिलेगी लोगों को ऊर्जा| डिप्टी CM साहब का सपना है कि कबीरधाम का हर गांव आत्मनिर्भर बने – हम उसे पूरा करेंगे।”_

आगे की कार्ययोजना: 
1. 10 जुलाई तक: सभी 60 पंचायतों में स्वच्छता दीदियों द्वारा घर-घर कचरा पृथक्करण का सत्यापन
2. 15 जुलाई से:कचरा बाहर फेंकने एवं जलाने वालों के लिए ग्राम पंचायत( ग्राम जल एवं स्वच्छ्ता समिति) के माध्यम से जुर्माना वसूली अभियान की शुरुआत

जिला CEO ने अंत में ग्राम पंचायतों के सचिवों, सरपंचों,ग्रामवासियों और स्वच्छता दीदियों से अपील की कि वे SWM 2026 को जन-आंदोलन बनाएं और ग्रामों को स्वच्छ रखें।

VIKASH SONI

Founder & Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button