
घनश्याम साहू बने छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ युवा प्रकोष्ठ के सलाहकार योगेन्द्र साहू को मिली प्रदेश संगठन सचिव की जिम्मेदारी।
पंडरिया ब्लॉक से साहू समाज को प्रदेश संगठन में मिली दोहरी उपलब्धि समाज की एकता और युवा शक्ति के विकास के लिए करूंगा काम: घनश्याम साहू।
पंडरिया। छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ ने संगठन विस्तार करते हुए पंडरिया ब्लॉक के दो समाजसेवियों को प्रदेश स्तर पर महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।
प्रदेश साहू संघ द्वारा जारी सूची के अनुसार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी पंडरिया के अध्यक्ष घनश्याम साहू को छत्तीसगढ़ प्रदेश साहू संघ युवा प्रकोष्ठ का “सलाहकार” नियुक्त किया गया है। वहीं योगेन्द्र साहू को प्रदेश संगठन का “संगठन सचिव” का दायित्व सौंपा गया है।
नियुक्ति की सूचना मिलते ही क्षेत्र में खुशी की लहर है। समाजजनों ने दोनों को बधाई दी और मिठाई बांटी।
नवनियुक्त सलाहकार घनश्याम साहू ने प्रदेश साहू संघ के सभी 33/61 के शीर्षनेतित्तव पदाधिकारियों एवं समाज के सम्मानित बंधुओं के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि “आप सभी के आशीर्वाद, विश्वास और सहयोग से ही मुझे यह महत्वपूर्ण दायित्व मिला है।”
श्री साहू ने आगे कहा कि “मैं समाज की एकता, सेवा और युवा शक्ति के विकास के लिए सदैव समर्पित रहूंगा। समाज के हर वर्ग को साथ लेकर चलना और युवाओं को संगठन से जोड़ना मेरी प्राथमिकता रहेगी।”
इस अवसर पर उन्होंने जय माता कर्मा का स्मरण करते हुए कहा कि “माता कर्मा के आदर्शों पर चलकर समाज सेवा करना ही हमारा धर्म है।”
योगेन्द्र साहू ने भी दायित्व मिलने पर प्रदेश संगठन के प्रति आभार जताया और संगठन को मजबूत करने का संकल्प लिया।
पंडरिया ब्लॉक से एक साथ दो लोगों को प्रदेश संगठन में जगह मिलने से समाज में उत्साह का माहौल है।



