कबीरधामछत्तीसगढ़

पौधारोपण से आगे निकला नवाचार: मिडिल स्कूल पोलमी के बच्चों ने 400 सीड बॉल बिखेरकर दिया हरियाली का संदेश

पौधारोपण से आगे निकला नवाचार: मिडिल स्कूल पोलमी के बच्चों ने 400 सीड बॉल बिखेरकर दिया हरियाली का संदेश

कुई कुकदुर। पर्यावरण संरक्षण को व्यवहारिक रूप देने की दिशा में कबीरधाम जिले के पंडरिया विकासखंड अंतर्गत शासकीय माध्यमिक शाला पोलमी ने एक अभिनव पहल की है। शनिवार गतिविधि के तहत विद्यालय के विद्यार्थियों ने 400 नीम के सीड बॉल तैयार कर उन्हें सड़क किनारे एवं खाली भूमि पर बिखेरा। उद्देश्य है कि वर्षा के साथ ये बीज अंकुरित होकर प्राकृतिक रूप से नए पौधों का रूप लें और क्षेत्र में हरियाली बढ़े।

इस नवाचार की परिकल्पना विद्यालय के शिक्षक राकेश सोनी ने की। उन्होंने विद्यार्थियों को सीड बॉल बनाने की पूरी प्रक्रिया समझाई तथा बताया कि जिन स्थानों पर पौधारोपण और नियमित देखभाल संभव नहीं होती, वहाँ सीड बॉल हरियाली बढ़ाने का सरल, कम लागत वाला और प्रभावी विकल्प है।

विद्यालय के संस्था प्रमुख राजेन्द्र नेताम ने विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण में सीड बॉल की उपयोगिता बताते हुए कहा कि यदि प्रत्येक छात्र वर्षा ऋतु में कुछ सीड बॉल भी तैयार कर खुले स्थानों पर डाले, तो आने वाले वर्षों में हजारों नए वृक्ष तैयार किए जा सकते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से प्रकृति संरक्षण को अपनी दैनिक जिम्मेदारी बनाने का आग्रह किया।

अभियान को सफल बनाने में शिक्षक महेश उइके, पूनमचंद ठाकुर, द्वारिका चंद्रवंशी तथा भृत्य सरवन कुरचाम का विशेष सहयोग रहा।

विद्यालय की यह पहल पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र में एक प्रेरणादायी नवाचार के रूप में सामने आई है। स्थानीय लोगों ने भी इस प्रयास की सराहना करते हुए इसे अन्य विद्यालयों के लिए अनुकरणीय बताया।

VIKASH SONI

Founder & Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button