कबीरधामछत्तीसगढ़

वनांचल के गांवों में पहुंचे सांसद संतोष पाण्डेय, विकास कार्यों का लिया जायजा और ग्रामीणों से किया सीधा संवाद

वनांचल के गांवों में पहुंचे सांसद संतोष पाण्डेय, विकास कार्यों का लिया जायजा और ग्रामीणों से किया सीधा संवाद

कुई-कुकदुर- राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र के सांसद संतोष पाण्डेय ने रविवार को कुई-कुकदुर मंडल एवं जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक-01 के सुदूर वनांचल क्षेत्रों का दौरा कर विकास कार्यों की प्रगति का जायजा लिया। इस दौरान उन्होंने विभिन्न योजनाओं के हितग्राहियों से मुलाकात कर ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। दौरे में जिला पंचायत कबीरधाम की सभापति श्रीमती दीपा धुर्वे भी उनके साथ मौजूद रहीं।
सांसद ने ग्राम बकेला डायवर्सन में निर्माणाधीन कार्यों का निरीक्षण किया। इसके बाद देवसरा में प्रधानमंत्री आवास योजना के हितग्राहियों के गृह प्रवेश कार्यक्रम में शामिल होकर उन्हें शुभकामनाएं दीं। वहीं खाम्ही में प्रधानमंत्री जनमन योजना के तहत संचालित विकास कार्यों का अवलोकन कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
दौरे के दौरान सांसद ने सेमरहा, दमगढ़, कुशियारी, महिडबरा, बदना और तायतिरनी गांवों में जनसंपर्क करते हुए ग्रामीणों से सीधा संवाद किया तथा क्षेत्र की आवश्यकताओं और विकास कार्यों पर चर्चा की। कुई में स्वर्गीय भरत कुंभकार को श्रद्धांजलि अर्पित की गई, जबकि संजय जैन के निवास पर संगठनात्मक बैठक आयोजित हुई। नेऊर में पिछड़ा वर्ग मंडल अध्यक्ष बहादुर सोनी के निवास पर कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर क्षेत्र के विकास और संगठनात्मक गतिविधियों पर चर्चा की गई।
इस अवसर पर भाजपा के वरिष्ठ नेताओं, जनप्रतिनिधियों एवं मंडल पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
सांसद संतोष पाण्डेय ने कहा कि सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि क्षेत्रवासियों का विश्वास और सहयोग उन्हें लगातार जनसेवा के लिए प्रेरित करता है।

VIKASH SONI

Founder & Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button