कबीरधामछत्तीसगढ़

पंडरिया नगर पालिका में विकास कार्यों में भेदभाव का आरोप कांग्रेस पार्षद के साथ CMO को सौंपा ज्ञापन 10 दिन में निराकरण की मांग।

पंडरिया नगर पालिका में विकास कार्यों में भेदभाव का आरोप
नेता प्रतिपक्ष सुनील ठाकुर ने ब्लाक अध्यक्ष घनश्याम साहू की उपस्थिति मे सभी कांग्रेस पार्षद के साथ CMO को सौंपा ज्ञापन 10 दिन में निराकरण की मांग

पंडरिया। नगर पालिका परिषद पंडरिया में विकास कार्यों में भेदभाव और मूलभूत सुविधाओं की कमी को लेकर नगर पालिका नेता प्रतिपक्ष सुनील ठाकुर के नेतृत्व में कांग्रेसियों ने मंगलवार को CMO को ज्ञापन सौंपा।

ज्ञापन के दौरान ब्लाक अध्यक्ष घनश्याम साहू ने आरोप लगाते हुए कहा कांग्रेस पार्षदगढ़
के साथ क्षेत्रीय विधायक के दबाव मे सौतेला व्यव्हार किया जा रहा है पंडरिया नगर पालिका क्षेत्र की जनता कई जनसमस्याओं से जूझ रही है। भाजपा शासन में कांग्रेस पार्षदों के वार्डों में विकास कार्य नहीं कराए जा रहे। ज्ञापन के माध्यम से मांग की गई कि सभी पार्षदों को उनके वार्डों के विकास के लिए समान अधिकार मिले और किसी भी प्रकार का भेदभाव न किया जाए।
उपस्थित सभी पार्षद गढ़ अपनी -अपनी वार्ड मे जनहित के काम को कराने की बात कही

ज्ञापन में रखी गई प्रमुख मांगें:

  1. समान विकास – नगर में कांग्रेस पार्षदों को उनके वार्डों के विकास कार्य हेतु पूरा अधिकार दिया जाए। अधोसंरचना एवं मूलभूत सुविधाओं में भेदभाव बंद हो।
  2. पार्षद निधि – पार्षदों को अपनी निधि से जनहित के कार्य कराने की पूर्ण स्वीकृति मिले, ताकि वार्डों का समय पर विकास हो सके।
  3. आवास योजना – प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत जो आवास अधूरे पड़े हैं उन्हें जल्द पूर्ण किया जाए और नए पात्र हितग्राहियों को लाभ दिया जाए।
  4. चौपाटी निर्माण – पंडरिया थाना के सामने बना हुआ चौपाटी खाली पड़ा है। उसमें जरूरतमंद लोगों को दुकान/वेंडिंग जोन देकर आवंटन किया जाए।
  5. वार्डों का समायोजन – नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 09, 10, 14 में जनता को मूलभूत सुविधाओं की बहुत कमी है। इन वार्डों को नगर पालिका में समाहित कर विकास कार्य किया जाए।
  6. नेता प्रतिपक्ष कक्ष – नगर पालिका में नेता प्रतिपक्ष के लिए कार्यालय कक्ष स्वीकृत किया जाए।

ज्ञापन में 10 दिन के भीतर मांगों पर कार्यवाही न होने पर कांग्रेस संगठन के माध्यम से आंदोलन की चेतावनी दी गई है।

इस अवसर पर चंद्रभान टंडन, राजकिरण ठाकुर, दिलीप चंद्रवंशी, मुकेश सावरा, सुजीत कुम्भकार उपस्थित रहें

VIKASH SONI

Founder & Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button