कबीरधामछत्तीसगढ़

कवर्धा :- 03 सूत्रीय मांगो को लेकर समृद्ध छत्तीसगढ़ किसान संघ ने प्रभाटोला तिराहा रायपुर जबलपुर NH-30 पर किया चक्का जाम

कवर्धा :- 03 सूत्रीय मांगो को लेकर समृद्ध छत्तीसगढ़ किसान संघ ने प्रभाटोला तिराहा रायपुर जबलपुर NH-30 पर किया चक्का जाम

सड़क के दोनों ओर वाहनों की लगी लम्बी कतार।

एंकर – किसानों की विभिन्न टीवीमांगों को लेकर समृद्ध छत्तीसगढ़ किसान संघ ने  रायपुर-जबलपुर NH-30 स्थित प्रभाटोला तिराहा में चक्का जाम कर दिया है । किसान संघ के नेतृत्व में बड़ी संख्या में किसान सड़क पर उतरकर अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं।

किसानों की प्रमुख मांगों में पोंडी से सिल्हाटी सड़क की तत्काल मरम्मत, गन्ना किसानों को ₹100 प्रति क्विंटल प्रोत्साहन राशि तथा गन्ना फसल को कृषक उन्नति योजना में शामिल कर किसानों को 15 हजार की सहायता राशि देने की मांग शामिल है।

चक्का जाम के चलते NH-30 पर वाहनों की आवाजाही प्रभावित हुई है। सड़क के दोनों ओर गाड़ियों की लगी लम्बा कतार।किसान संघ ने प्रशासन से मांगों पर तत्काल सकारात्मक कार्रवाई करने की मांग की है। प्रदर्शन के दौरान मौके पर पुलिस एवं प्रशासन की टीम भी मौजूद है।

VIKASH SONI

Founder & Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button