कबीरधामछत्तीसगढ़

पंडरिया नगर के विकास को मिली नई रफ्तार विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से ₹1 करोड़ से अधिक के विकास व अधोसंरचना निर्माण कार्यों की मिली स्वीकृति।

पंडरिया नगर के विकास को मिली नई रफ्तार विधायक भावना बोहरा के प्रयासों से ₹1 करोड़ से अधिक के विकास व अधोसंरचना निर्माण कार्यों की मिली स्वीकृति

नगर पालिका पंडरिया अंतर्गत विभिन्न वार्डों में विकास एवं अधोसंरचना निर्माण कार्यों के लिए आज नगरीय प्रशासन विभाग द्वारा ₹1 करोड़ 4 लाख 18 हजार की स्वीकृति मिली है। पंडरिया विधायक भावना बोहरा के निरंतर प्रयासों से पंडरिया नगर के हर वार्ड में जनता की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी हो रही है वहीं जनता की सुविधाओं का विस्तार हो रहा है। नगर पालिका परिषद् पंडरिया अंतर्गत मिली इस स्वीकृति के लिए विधायक भावना बोहरा ने समस्त नगरवासियों को बधाई देते हुए माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी एवं उप मुख्यमंत्री श्री अरुण साव जी का आभार व्यक्त किया। इस राशि से नगर के विभिन्न वार्डों में सड़क, नाली, पुलिया, पेवर ब्लॉक, बाउंड्रीवॉल सहित विभिन्न आवश्यक अधोसंरचना कार्य कराए जाएंगे।

इस अवसर पर विधायक भावना बोहरा ने कहा कि डबल इंजन भाजपा सरकार में पंडरिया नगर सहित पूरी विधानसभा में विकास कार्य लगातार तीव्र गति से हो रहें हैं। आज पंडरिया नगर में चारों ओर सड़कों का जाल बिछ रहा है और अधोसंरचना के क्षेत्र में निरंतर नए आयाम स्थापित हो रहे हैं। 1 करोड़ से अधिक की मिली इस स्वीकृति से नगर की मूलभूत सुविधाएं और अधिक सुदृढ़ होंगी तथा नागरिकों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध होंगी। पंडरिया विधानसभा की जनता जो विश्वास मेरे प्रति व्यक्त किया है उस विश्वास के प्रति अपने दायित्वों को पूरा करने के लिए हम निरंतर प्रयास कर रहें हैं। विगत वर्षों में पंडरिया नगर में जनता की बहुप्रतीक्षित मांग पूरी हुई हैं। हरिनाला पुल, पंडरिया बाईपास, 250 सीटर नालंदा परिसर लाइब्रेरी और ऑडिटोरियम, पंडरिया नगर मुख्य मार्ग का निर्माण, बिसेसरा नाला से हरिनाला तक सड़क निर्माण, नवीन नगर पालिका भवन, नवीन व्यवहार न्यायालय (सिविल कोर्ट) भवन निर्माण, व्यावसायिक परिसर, मिनी स्टेडियम, चौक-चौराहों का सौन्दर्यीकरण, हर वार्ड व प्रमुख सड़कों के निर्माण तथा पंडरिया विधानसभा के प्रत्येक गाँव तक सड़क, नाली,पुल-पुलिया, बिजली, प्रकाश व्यवस्था व पेयजल सुविधा जैसे जनसुविधाओं के विस्तार एवं विकास कार्यों से पंडरिया नगर निरंतर विकास पथ पर अग्रसर है।

उन्होंने कहा कि क्षेत्र में निरंतर जनता से मिलना उनसे संवाद करना, उनकी आवश्यकताओं को जानना यह हमारी प्राथमिकता है और उसके अनुरूप ही आज पंडरिया नगर के हर वार्ड में शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क, न्याय व्यवस्था, नगरीय सुविधाओं और अधोसंरचना से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के साथ आगे बढ़ाया जा रहा है। हमारा संकल्प है कि पंडरिया नगर को सुविधायुक्त और विकसित नगर के रूप में नई पहचान मिले। माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के विकसित भारत के संकल्प और माननीय मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ में विकास की गति तेज हुई है। वहीं उपमुख्यमंत्री एवं नगरीय प्रशासन मंत्री श्री अरुण साव जी के मार्गदर्शन में नगरीय क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं और अधोसंरचना के विस्तार को प्राथमिकता मिल रही है। आज भाजपा सरकार की जनहितैषी नीतियों से पंडरिया विधानसभा में किसानों को खेती के लिए पानी और पेयजल हेतु 300 करोड़ से अधिक के सिंचाई एवं जल आवर्धन परियोजनाएं अपना आकार ले रहीं हैं। पंडरिया नगर और हमारा पूरा विधानसभा निरंतर विकास कर रहा है, वनांचल एवं आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों में आज पक्की सड़कें आवागमन को सुगम बना रहीं हैं वहीं उन क्षेत्रों में संसाधनों की पहुँच सुनिश्चित कर रही है। 3500 से अधिक पीएम अवास से उन्हें पक्की छत मिली, स्वच्छ पेयजल और विद्युत् विहीन गाँव तक बिजली एवं विकास की रोशनी अंतिम व्यक्ति तक पहुँच रही हैं।

VIKASH SONI

Founder & Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button