कबीरधामछत्तीसगढ़

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा एवं उप मुख्यमंत्री अरुण साव 24 सितंबर को जिला मुख्यालय कवर्धा में करेंगे 4 लेन सड़क एवं डिवाइडर निर्माण का भूमिपूजन

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा एवं उप मुख्यमंत्री अरुण साव 24 सितंबर को जिला मुख्यालय कवर्धा में करेंगे 4 लेन सड़क एवं डिवाइडर निर्माण का भूमिपूजन

54 करोड़ रुपए की लागत से 4 लेन सड़क बनने से शहर के विकास को मिलेगी नई रफ्तार

कवर्धा, 23 सितंबर 2026। उप मुख्यमंत्री एवं कवर्धा विधायक विजय शर्मा एवं उप मुख्यमंत्री अरुण साव गुरुवार 24 सितंबर को कृषि उपज मंडी परिसर कबीरधाम में आयोजित समारोह में कवर्धा शहर के विकास को नई रफ्तार देने वाली महत्वपूर्ण 4 लेन सड़क एवं डिवाइडर निर्माण कार्य का भूमिपूजन करेंगे।

उल्लेखनीय है कि जिला मुख्यालय कवर्धा में 54 करोड़ रुपए की लागत से राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 30 के किलोमीटर 50 से 57 तक 7.8 किलोमीटर फोर लेन उन्नयन एवं डिवाइडर निर्माण कार्य किया जाएगा। यह सड़क रायपुर मार्ग से बिलासपुर मार्ग तक, चंद्रयान हॉस्पिटल से कवर्धा शहर होते हुए जोराताल के आगे तक बनाई जाएगी।

गुरुवार 24 सितंबर को नवीन कृषि उपज मंडी परिसर में आयोजित भूमिपूजन समारोह में सांसद संतोष पांडेय सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण उपस्थित रहेंगे।

जिला प्रशासन द्वारा शहर के विकास को गति देने वाले इस महत्वपूर्ण कार्य के भूमिपूजन समारोह को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। निर्माण कार्य पूर्ण होने से शहर में आवागमन सुगम होगा और नागरिकों के साथ व्यापारिक गतिविधियों को भी इसका लाभ मिलेगा।

इस 4 लेन सड़क परियोजना के तहत दो स्थानों पर भव्य प्रवेश द्वार भी बनाए जाएंगे। इन प्रवेश द्वारों को कवर्धा की धार्मिक एवं सांस्कृतिक पहचान यानी धर्मनगरी के स्वरूप के अनुरूप विकसित किया जाएगा।

यह निर्माण कार्य कवर्धा की सुव्यवस्थित यातायात व्यवस्था, शहर की सुंदरता और भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा।

VIKASH SONI

Founder & Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button