कबीरधामछत्तीसगढ़

जिला प्रेस भवन में आज हनुमान चालीसा पाठ एवं संकीर्तन पत्रकारों से उपस्थित होने की अपील

जिला प्रेस भवन में आज हनुमान चालीसा पाठ एवं संकीर्तन पत्रकारों से उपस्थित होने की अपील

कवर्धा। जिला प्रेस भवन, कवर्धा में आज 6 अक्टूबर को शाम 7 बजे हनुमान चालीसा पाठ एवं संकीर्तन का आयोजन किया जाएगा। यह आयोजन आदित्यवाहिनी कवर्धा द्वारा जिला प्रेस भवन के शुद्धिकरण एवं आध्यात्मिक वातावरण के उद्देश्य से किया जा रहा है।

आयोजन में सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ एवं संकीर्तन किया जाएगा। इस अवसर पर जिले के सभी पत्रकार साथियों को कार्यक्रम में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया गया है।

आयोजकों ने कहा कि पत्रकारिता से जुड़े सभी साथी सामूहिक रूप से इस आध्यात्मिक आयोजन में सहभागी बनें और हनुमान चालीसा पाठ एवं संकीर्तन के माध्यम से प्रेस भवन में सकारात्मक एवं आध्यात्मिक वातावरण के निर्माण में अपनी सहभागिता दें।

सभी पत्रकार साथियों से अपील है कि वे आज शाम 7 बजे जिला प्रेस भवन पहुंचकर कार्यक्रम में सहभागी बनें। सामूहिक सहभागिता से आयोजन को गरिमामय एवं सार्थक बनाने में सभी का सहयोग महत्वपूर्ण रहेगा।

VIKASH SONI

Founder & Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button