कबीरधामछत्तीसगढ़

कवर्धा:-ग्राम भंसुला में 75 बोरी धान का अवैध परिवहन पकड़ा गया खाद्य निरीक्षक एवं मंडी समिति ने बनाया प्रकरण।

कवर्धा:-ग्राम भंसुला में 75 बोरी धान का अवैध परिवहन पकड़ा गया खाद्य निरीक्षक एवं मंडी समिति ने बनाया प्रकरण।

बोड़ला। तहसील बोड़ला के ग्राम भंसुला में जांच के दौरान 75 बोरी धान का अवैध परिवहन पाए जाने पर खाद्य विभाग एवं मंडी समिति की संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए प्रकरण दर्ज किया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, जारी टोकन किसान राधा बाई के नाम पर है, जिनका धान का रकबा ग्राम बोदलपानी में दर्ज है तथा किसान ग्राम पिपरटोला की निवासी बताई गई हैं। वहीं, धान का परिवहन ग्राम बंखैरा निवासी हीरालाल साहू के निवास स्थान से किया जा रहा था।

मामले में वाहन चालक लोचन यादव, पिता जगन यादव तथा वाहन मालिक विकास साहू, पिता खेलु राम साहू की जानकारी सामने आई है।

खाद्य निरीक्षक निधि वर्मा एवं मंडी समिति की टीम द्वारा मौके पर कार्रवाई करते हुए अवैध धान परिवहन का प्रकरण तैयार किया गया।

कार्रवाई के बाद अब संबंधित मामले में आगे की वैधानिक प्रक्रिया की जाएगी।

VIKASH SONI

Founder & Editor II BJMC (Bachelor of Journalism and Mass Communication)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button