कबीरधामछत्तीसगढ़

चिल्फी में अवैध धान पर बड़ी कार्रवाई, 300 क्विंटल धान ट्रक सहित जप्त।

चिल्फी में अवैध धान पर बड़ी कार्रवाई, 300 क्विंटल धान ट्रक सहित जप्त।


चिल्फी। खाद्य अधिकारी के नेतृत्व में खाद्य एवं मंडी विभाग की संयुक्त टीम ने अवैध धान परिवहन के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 300 क्विंटल अवैध धान ट्रक सहित जप्त किया। संयुक्त दल द्वारा मौके पर कार्रवाई करते हुए धान और परिवहन में प्रयुक्त ट्रक को अपने कब्जे में लिया गया।
प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध धान परिवहन करने वालों में हड़कंप मच गया है।



चिल्फी कबीरधाम जिले में अवैध धान परिवहन के खिलाफ मंडी एवं खाद्य विभाग की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई की है। 17 नवंबर 2026 को संयुक्त टीम ने वाहन क्रमांक UP 70 LT 9660 में बिना अनुमति पत्र के परिवहन किए जा रहे 755 बोरी धान, कुल 302 क्विंटल, को जब्त किया है।

मिली जानकारी के अनुसार, बालोद (छत्तीसगढ़) की फर्म विदामी फूड्स द्वारा उक्त धान का परिवहन किया जा रहा था। संयुक्त टीम ने कार्रवाई करते हुए धान एवं वाहन को जब्त कर थाना प्रभारी चिल्फी की अभिरक्षा में सौंप दिया है।

कृषि उपज मंडी समिति कवर्धा द्वारा इस मामले में जब्ती नामा, पंचनामा एवं बयान सहित आवश्यक दस्तावेज तैयार कर आगे की वैधानिक कार्रवाई के लिए कलेक्टर कबीरधाम (खाद्य शाखा) को प्रतिवेदन भेजा गया है।

अवैध धान परिवहन के खिलाफ प्रशासन की इस कार्रवाई से धान के अवैध कारोबार में संलिप्त लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।

VIKASH SONI

Founder & Editor II BJMC (Bachelor of Journalism and Mass Communication)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button