कबीरधामछत्तीसगढ़

कवर्धा:-चिल्फी अंतर्राज्यीय चेक पोस्ट पर बड़ी कार्रवाई बिहार से आ रहे 750 बोरी अवैध धान से लदे ट्रक को संयुक्त टीम ने किया जब्त।

चिल्फी अंतर्राज्यीय चेक पोस्ट पर बड़ी कार्रवाई, बिहार से आ रहे 750 बोरी अवैध धान से लदे ट्रक को संयुक्त टीम ने किया जब्त

कैमूर (बिहार) से छत्तीसगढ़ लाया जा रहा था 301 क्विंटल धान, मंडी अधिनियम के उल्लंघन पर प्रकरण दर्ज कर अग्रिम कार्रवाई शुरू

चिल्फी/कवर्धा। जिले में अवैध धान परिवहन एवं धान की अनियमित आवक पर रोक लगाने के लिए प्रशासन द्वारा लगातार निगरानी और कार्रवाई की जा रही है। इसी कड़ी में अंतर्राज्यीय चेक पोस्ट चिल्फी पर प्रशासन की संयुक्त टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए बिहार से अवैध रूप से परिवहन कर लाए जा रहे धान से भरे एक ट्रक को जब्त किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, सहायक खाद्य अधिकारी श्री मदन मोहन साहू के नेतृत्व में खाद्य विभाग, मंडी विभाग, राजस्व विभाग, आबकारी विभाग एवं पुलिस चिल्फी की संयुक्त टीम द्वारा अंतर्राज्यीय चेक पोस्ट चिल्फी पर जांच अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान कैमूर, बिहार से छत्तीसगढ़ की ओर आ रहे एक ट्रक को रोककर जांच की गई। जांच के दौरान ट्रक में भारी मात्रा में धान लोड पाया गया।

ट्रक में कुल 750 बोरी धान, जिसकी अनुमानित मात्रा 301.0 क्विंटल बताई गई है, परिवहन किया जा रहा था। संयुक्त टीम द्वारा धान के परिवहन से संबंधित दस्तावेजों एवं आवश्यक वैधानिक प्रावधानों की जांच की गई। जांच में मंडी अधिनियम के उल्लंघन के तहत मामला पाए जाने पर टीम ने तत्काल कार्रवाई करते हुए धान से लदे ट्रक को जब्त कर लिया।

कार्रवाई के दौरान संबंधित मामले में मंडी अधिनियम के तहत प्रकरण तैयार कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई के लिए प्रक्रिया शुरू की गई है।

प्रशासन की इस संयुक्त कार्रवाई से अवैध धान परिवहन करने वालों में हड़कंप मचा हुआ है। अंतर्राज्यीय सीमा पर स्थित चिल्फी चेक पोस्ट के माध्यम से दूसरे राज्यों से छत्तीसगढ़ में धान के अवैध परिवहन पर रोक लगाने के लिए विभागीय टीम लगातार निगरानी कर रही है।

प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया है कि धान के अवैध परिवहन, भंडारण एवं खरीदी-बिक्री में अनियमितता पाए जाने पर संबंधित व्यक्तियों के विरुद्ध नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाएगी। संयुक्त विभागीय टीम द्वारा आगे भी जांच एवं निगरानी अभियान जारी रखा जाएगा।

इस कार्रवाई में खाद्य, मंडी, राजस्व, आबकारी एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

VIKASH SONI

Founder & Editor II BJMC (Bachelor of Journalism and Mass Communication)

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button