
पंडरिया :-भैसा ओदार वॉटरफॉल में डूबने से 16 वर्षीय युवती की मौत दोस्तों के साथ गई थी पिकनिक मनाने।
कवर्धा। कबीरधाम जिले के कुकदूर थाना क्षेत्र स्थित भैसा ओदार वॉटरफॉल में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। दोस्तों के साथ पिकनिक मनाने गई 16 वर्षीय युवती की झरने के पानी में डूबने से मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, युवती अपने दोस्तों के साथ वॉटरफॉल घूमने और पिकनिक मनाने पहुंची थी। इसी दौरान वह पानी में डूब गई। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। हादसे में युवती की जान चली गई।
इस घटना ने एक बार फिर पर्यटन स्थलों पर सुरक्षा व्यवस्था और सावधानी को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। बारिश के बाद नदी-नालों और झरनों में जलस्तर बढ़ने से ऐसे स्थानों पर जाना जोखिम भरा हो सकता है।
अपील: पर्यटक झरनों और जलप्रपातों में गहराई का अंदाजा लगाए बिना पानी में न उतरें तथा सुरक्षा संबंधी निर्देशों का पालन करें।



