कबीरधामछत्तीसगढ़

पीपरटोला घाट में लकड़ी से लदा एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर लगभग 60 फीट गहरी खाई में जा गिरा. हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौके पर ही मौत हो गई

कुकदुर वनांचलक्षेत्र के पीपरटोला घाट में लकड़ी से लदा एक ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर लगभग 60 फीट गहरी खाई में जा गिरा. हादसे में ट्रैक्टर चालक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि चार नाबालिग घायल हो गए. घायलों में एक की हालत गंभीर बताई जा रही है.जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान मनीराम बैगा (28 वर्ष), निवासी बिरझूनगर के रूप में हुई है. बताया जा रहा है कि वह ट्रैक्टर से पैरा छोड़ने पीपरटोला गया था. इसी दौरान गांव के चार नाबालिग बच्चे घूमने के उद्देश्य से उसके साथ ट्रैक्टर में सवार हो गए. वापसी के समय ट्रैक्टर में लकड़ी की मोटी बल्लियां लोड की गई थीं. घाटी क्षेत्र के ढलान में ओवरलोड के कारण ट्रैक्टर में लकड़ी की मोटी बल्लियां लोड की गई थीं. घाटी क्षेत्र के ढलान में ओवरलोड के कारण ट्रैक्टर अनियंत्रित हो गया और सीधे गहरी खाई में जा गिरा.ट्रैक्टर पलटते ही उसमें सवार चारों बच्चे दूर जा गिरे, जिससे उनकी जान बच गई. वहीं ड्राइवर मनीराम बैगा ट्रैक्टर के नीचे दब गया और उसकी मौके पर ही मौत हो गई.
घटना की सूचना मिलते ही कूकदूर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय ग्रामीणों की मदद से राहत कार्य शुरू किया गया. घायल बच्चों को एंबुलेंस से कूकदूर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया. प्राथमिक उपचार के बाद एक गंभीर रूप से घायल बच्चे को जिला अस्पताल रेफर किया गया है, जहां उसका इलाज जारी है.पुलिस ने शव को खाई से बाहर निकलवाकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है. मामले की जांच जारी है.

VIKASH SONI

Founder & Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button