कबीरधामछत्तीसगढ़

भाजयुमो द्वारा युवा संपर्क अभियान के तहत आर्मी ग्रुप के युवाओं से संवाद

भाजयुमो द्वारा युवा संपर्क अभियान के तहत आर्मी ग्रुप के युवाओं से संवाद


कवर्धा। भारतीय जनता पार्टी के यशस्वी प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव एवं भाजपा जिला कबीरधाम के जिलाध्यक्ष राजेन्द्र चंद्रवंशी के निर्देश पर, तथा भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष राहुल टिकरिया एवं जिला अध्यक्ष उमंग पाण्डेय के नेतृत्व में 06 अप्रैल से 12 अप्रैल तक चल रहे भाजपा स्थापना दिवस कार्यक्रम के अंतर्गत युवा संपर्क अभियान का आयोजन किया जा रहा है।


इसी क्रम में आज कवर्धा स्थित आर्मी ग्रुप के युवा अभ्यर्थियों से भेंट-मुलाकात कर संवाद स्थापित किया गया। कार्यक्रम के दौरान भाजयुमो जिला कबीरधाम के महामंत्री अमित चन्द्रवंशी एवं थानेश्वर जायसवाल ने उपस्थित युवाओं को केंद्र एवं राज्य सरकार की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी।
उन्होंने युवाओं को इंटर्नशिप योजना, स्किल डेवलपमेंट, बालिकाओं के लिए हॉस्टल निर्माण, नालंदा लाइब्रेरी, अग्निवीर योजना, छत्तीसगढ़ में सब इंस्पेक्टर भर्ती, कांस्टेबल भर्ती, वनरक्षक भर्ती सहित अनेक योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया।


कार्यक्रम के अंत में उपस्थित युवाओं को कॉपी एवं पेन भेंट कर उनके उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी गईं।
इस अवसर पर राजकुमार नेताम (जिला महामंत्री, अनुसूचित जनजाति मोर्चा), रविशंकर चन्द्रवंशी (सभापति, जनपद पंचायत पंडरिया), यशवंत श्रीवास (मंडल महामंत्री, कुकदुर), तुषार चन्द्रवंशी, उमेश्वर साहु सहित आर्मी ग्रुप के कोच एवं लगभग 50-60 युवा साथी उपस्थित रहे।

VIKASH SONI

Founder & Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button