कबीरधामछत्तीसगढ़

बजट 2026: मुनाफे की खेती और सशक्त छत्तीसगढ़’ का संकल्प- डॉ. शैलेन्द्र साहू

बजट 2026: मुनाफे की खेती और सशक्त छत्तीसगढ़’ का संकल्प- डॉ. शैलेन्द्र साहू

पंडरिया,कबीरधाम: भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा (कृषि शिक्षा एवं नवाचार) के प्रदेश सह-संयोजक डॉ. शैलेन्द्र साहू ने राज्य के नवीन बजट को ऐतिहासिक और सर्वहितकारी बताया है। उन्होंने कहा कि यह बजट “मुनाफे की कृषि” और “खुशहाल किसान” की संकल्पना को साकार करते हुए छत्तीसगढ़ को नई पहचान दिलाएगा।
बजट की प्रमुख विशेषताएँ (डॉ. साहू के अनुसार):

  • किसानों की समृद्धि: गन्ना किसानों के लिए ₹60 करोड़ का बोनस और ‘कृषक उन्नति योजना’ के लिए ₹10,000 करोड़ का प्रावधान कृषि क्षेत्र में क्रांतिकारी बदलाव लाएगा।
  • युवा शक्ति का सशक्तिकरण: युवाओं के लिए ₹1,097 करोड़ की व्यवस्था से नए अवसर और आत्मविश्वास का सृजन होगा।
  • स्वास्थ्य एवं औद्योगिक सुधार: शासकीय कर्मचारियों के लिए ₹100 करोड़ की कैशलेस चिकित्सा सुविधा और औद्योगिक भूमि हेतु ₹200 करोड़ का प्रावधान सुशासन की दिशा में बड़ा कदम है।
    डॉ. शैलेन्द्र साहू ने बजट की सराहना करते हुए कहा कि यह “समावेशी, सर्वस्पर्शी और सर्वव्यापी” विकास का रोडमैप है, जो राज्य के हर वर्ग के लिए प्रगति के द्वार खोलेगा।

VIKASH SONI

Founder & Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button