कबीरधामछत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ का दुर्गति इस साल का बजट – ब्लॉक अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी पंडरिया के अध्यक्ष घनश्याम साहू

छत्तीसगढ़ का दुर्गति इस साल का बजटब्लॉक अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी पंडरिया के अध्यक्ष घनश्याम साहू

छत्तीसगढ़ बजट सत्र 2026-27 को लेकर ब्लॉक अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी पंडरिया के अध्यक्ष घनश्याम साहू ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि यह बजट सत्र दो घंटे तक चला, लेकिन इसमें युवाओं के लिए बेरोजगारी भत्ता और नौकरी के प्रावधान की अनदेखी की गई है। साथ ही, किसानों के साथ छलावा करने का प्रयास किया गया है। विपक्ष की ओर से इस बजट की आलोचना करते हुए कहा गया है कि यह बजट जनता की उम्मीदों पर खरा नहीं उतरता है। कांग्रेस पार्टी ने इस बजट को जनविरोधी करार दिया है और कहा है कि यह बजट राज्य के विकास के लिए नहीं, बल्कि सिर्फ दिखावे के लिए बनाया गया है। विपक्ष ने इस बजट के खिलाफ आवाज उठाने का फैसला किया है और जनता के हितों की रक्षा के लिए संघर्ष करने का ऐलान किया है।पहले तो सरकार द्वारा भारी भरकम टैक्स लगाकर अब महिलाओं के नाम पर अचल संपत्ति की रजिस्ट्री पर छूट दे रही यह छलने वाला बजट है, युवाओं द्वारा उच्च शिक्षा तो ग्रहण कर लेती है लेकिन इनको न तो बेरोज़गारी भत्ता ना नौकरी का वादा , पुलिस थाना खोलने की बात की गई है लेकिन अपराध को रोकने के लिए शून्य बजट, मनरेगा योजना को बदलाव करकर जी राम जी योजना में गारंटी ही शब्द ही समाप्त हो गया है। आम जनता ,किसानों के लिए इस बजट में कोई राहत एवं प्रोत्साहन नहीं दी गई है।

VIKASH SONI

Founder & Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button