कबीरधामछत्तीसगढ़

विधायक भावना बोहरा के मुख्य आतिथ्य में वनांचल क्षेत्र में क्रिकेट व कबड्डी प्रतियोगिता का समापन।

विधायक भावना बोहरा के मुख्य आतिथ्य में वनांचल क्षेत्र में क्रिकेट व कबड्डी प्रतियोगिता का समापन।

कुई-कुकदुर पंडरिया विधानसभा के वनांचल एवं आदिवासी ग्राम पंचायत महीडबरा के आश्रित ग्राम कुशियारी में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन समारोह तथा ग्राम कड़मा में आयोजित कबड्डी प्रतियोगिता पंडरिया विधायक श्रीमती भावना बोहरा के मुख्य आतिथ्य में संपन्न हुआ। इस अवसर पर विजयी टीमों एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया।
विधायक भावना बोहरा ने खिलाड़ियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि खेल प्रतियोगिताएं युवाओं के शारीरिक एवं मानसिक विकास के साथ-साथ ग्रामीण प्रतिभाओं को निखारने का सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने आयोजन समिति के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन युवाओं को सकारात्मक दिशा प्रदान करते हैं।
उन्होंने समस्त ग्रामवासियों द्वारा किए गए आत्मीय स्वागत के लिए आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ग्रामीणजनों से मिलने वाला स्नेह और आशीर्वाद उन्हें अपने जनप्रतिनिधि के दायित्वों के निर्वहन हेतु निरंतर प्रेरणा और ऊर्जा देता है।
इस प्रतियोगिता में आसपास के 16 ग्रामों की टीमों ने सहभागिता की, जिसमें प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली टीमों को पुरस्कार प्रदान किए गए।
कार्यक्रम में अनेक जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता एवं बड़ी संख्या में ग्रामवासी उपस्थित रहे, जिससे आयोजन उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

VIKASH SONI

Founder & Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button