कबीरधामछत्तीसगढ़

पंडरिया निकाय चुनाव में हार के डर से घबराई कांग्रेस, भाजपा प्रत्याशी से मारपीट एवं महिला प्रत्याशी से अभद्रता के साथ ही कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने मचाया उत्पाद

पंडरिया निकाय चुनाव में हार के डर से घबराई कांग्रेस, भाजपा प्रत्याशी से मारपीट एवं महिला प्रत्याशी से अभद्रता के साथ ही कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने मचाया उत्पाद

विधायक भावना बोहरा के नेतृत्व में पंडरिया में अपराध पर अंकुश लगने और अवैध कारोबार, भ्रष्टाचार एवं कमीशनखोरी बंद होने से बौखलाए कांग्रेसी

पंडरिया विधानसभा में पिछले पांच वर्षों में नगर की अस्थिर सरकार में हो रहे कमीशनखोरी और भ्रष्टाचार पर पंडरिया विधायक भावना बोहरा के आने के बाद से अंकुश लगने से कांग्रेस के नेताओं का दाना-पानी बंद हो गया है, इससे बौखलाए कांग्रेसी नेता और उनके कार्यकर्ताओं ने निकाय चुनाव के दौरान जमकर गुंडागर्दी और उत्पाद मचाया। पंडरिया विधायक भावना बोहरा पर भी कांग्रेसी नेताओं ने हमले की साजिश रची लेकिन सफल नहीं हो सके। इसी बीच भाजपा की महिला पार्षद प्रत्याशी के साथ भी कांग्रेसियों ने अभद्रता की उनके साथ छेड़छाड़ किया और डराने-धमकाने का प्रयास भी किया गया जिसके विरुद्ध पंडरिया थाने में इसकी FIR भी दर्ज कराई गई है। वहीं वार्ड नंबर 16 के भाजपा प्रत्याशी नरोत्तम साहू के घर घुसकर कांग्रेसी गुंडों ने प्रत्याशी का सर फोड़ा तथा उनके परिवारजनों के साथ भी मारपीट की।

दरअसल पिछले पांच वर्षों में कांग्रेस के नेताओं ने नगर पालिका पंडरिया में उनकी पार्टी के अध्यक्ष रहते जमकर पैसों का बन्दरबाँट किया। विकास कार्यों के नाम पर केवल भ्रष्टाचार किया, डीजल और जल आवर्धन घोटाले जैसे घोटालों से जनता में कांग्रेस के खिलाफ आक्रोश स्पष्ट दिख रहा था, इसलिए पंडरिया में कांग्रेसी नेताओं ने भाजपा को बदनाम करने और अपनी बौखलाहट दूर करने के लिए जमकर गुंडागर्दी एवं उपद्रव मचाया जिससे नगर में शांति व्यवस्था भंग हुई। कांग्रेस के स्थानीय नेताओं और उनके कार्यकर्ताओं एवं गुंडों ने जमकर शहर में हंगामा किया। मतदाताओं को डराने धमकाने का प्रयास किया। इससे जनता में कांग्रेस के प्रति नाराजगी स्पष्ट दिखाई दे रही थी। आपको बताते चलें की पंडरिया विधायक भावना बोहरा की ईमानदार छवि कांग्रेसी नेताओं को चुभने लगी है। जबसे भावना बोहरा पंडरिया की विधायक बनी हैं तब से पंडरिया में अवैध कारोबार पर अंकुश लगा है, अपराधियों पर लगाम लगी है, भ्रष्टाचार और कमीशनखोरी पूरी तरह समाप्त हो गया है जिसके चलते कांग्रेसी नेताओं की आमदनी नहीं हो रही है।

चुनाव के एक दिन पूर्व खुद विधायक भावना बोहरा ने पंडरिया में शांति पूर्ण तरीके से चुनाव हो इसके लिए कमान संभाली। पूरी रात उन्होंने जागते हुए कांग्रेसियों द्वारा उपद्रव मचाने की कोशिशों का नाकाम किया। बाहर से आए कांग्रेस के किराए के गुंडे बदमाशों के साथ कांग्रेसी नेताओं ने महिलाओं के साथ दुर्व्यवहार किया, मतदाताओं को धमकाया और नगर में अराजकता फ़ैलाने का प्रयास किया,लेकिन पंडरिया विधायक भावना बोहरा की तत्परता से नगर में शांति व्यवस्था और अराजकता फ़ैलाने वाले लोगों के इरादों को नाकाम किया, जिससे कांग्रेसी नेता अपनी हार होते देखकर उनपर झूठे आरोप लगा रहें हैं। कांग्रेसियों द्वारा नगर में जनता को शराब और पैसे बाटकर उनका वोट परिवर्तित करने का प्रयास किया।

आज पंडरिया में विधायक भावना बोहरा के नेतृत्व में महज 14 महीनों में 10 करोड़ रुपए से अधिक के विकास कार्यों एवं अधोसंरचना निर्माण के कार्यों को भाजपा सरकार में स्वीकृति मिली है। कांग्रेस की भ्रष्ट सरकार में पांच वर्षों तक हरिनाल पुल के निर्माण की मांग को लेकर पंडरिया की जनता गुहार लगा रही थी लेकिन भाजपा के सुशासन में आज हरिनाल पुल का निर्माण शुरू हो चुका है। पंडरिया बाईपास की बहुप्रतीक्षित मांग भी विधायक भावना बोहरा और भाजपा सरकार के नेतृत्व में प्रगति पर है। आज पूरी पारदर्शिता एवं गुणवत्ता के साथ विकास कार्यों को गति मिल रही है, पंडरिया नगर में सफाई व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था, सड़कों का निर्माण और जनता की हर वो आकांक्षाएं पूरी हो रही हैं जिसके लिए पूर्व की कांग्रेस की अस्थिर सरकार में पंडरिया की जनता वंचित रही।

आज पंडरिया विधायक भावना बोहरा द्वारा नगरवासियों सहित पूरे विधानसभा की जनता हेतु आपातकालीन परिस्थिति में तत्काल सहयता हेतु 8 निशुल्क एम्बुलेंस संचालित है। स्वास्थ्य परिक्षण हेतु निशुल्क हेल्थ पैथ लैब का संचालन, बेटियों की शिक्षा के लिए तीन निशुल्क बसों का संचालन और 8 मार्च से 4 अतिरिक्त बसों का सञ्चालन किया जाएगा, युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए लक्ष्य निःशुल्क कोचिंग की शुरुआत और जनता से सीधे संवाद कर उनकी समस्याओं के निराकरण के लिए जनसेवा ही भावना सेवा सुविधा केंद्र की स्थापना करने जैसे कई जनहित के कार्यों से आज हजारों परिवारों को इसका लाभ मिल रहा है, यही वजह है की कांग्रेस पार्टी के नेता और कार्यकर्ता अपनी हार पहले ही मान चुके हैं और नगर का विकास उनसे देखा नहीं जा रहा है और वे विधायक भावना बोहरा पर झूठे और आधारहिन आरोप लगा रहें हैं।

VIKASH SONI

Founder & Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button