कबीरधामछत्तीसगढ़

कांग्रेस नेता कन्हैया रजक के पिता स्वर्गीय के दशगात्र कार्यक्रम में कांग्रेस के जिला अध्यक्ष नवीन जायसवाल वरिष्ठ पदाधिकारी जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कुमार सिंग माठले की रिपोर्ट कुई कुकदुर क्षेत्र के कांग्रेस नेता कन्हैया रजक के पूज्य पिता स्वर्गीय के दशगात्र कार्यक्रम में भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के जिला अध्यक्ष नवीन जायसवाल, वरिष्ठ कांग्रेस नेता श्री जग्गू टेकाम सहित पार्टी के अन्य वरिष्ठ पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
इस अवसर पर उपस्थित कांग्रेसजनों द्वारा दिवंगत आत्मा की शांति हेतु श्रद्धांजलि अर्पित की गई तथा शोकाकुल परिवारजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए उन्हें इस अपार दुःख को सहन करने की शक्ति प्रदान करने हेतु ईश्वर से प्रार्थना की गई।
कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस परिवार द्वारा सामाजिक सद्भावना एवं पारिवारिक एकजुटता के मूल्यों को आत्मसात करते हुए शोक संतप्त परिजनों को हर संभव सहयोग का आश्वासन भी दिया गया।

VIKASH SONI

Founder & Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button