
पंडरिया वनांचल क्षेत्र के ग्राम कामठी में 151पार्थिव शिवलिंग पर होगा भव्य सामूहिक रुद्राभिषेक
पंडरिया विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत ग्राम कामठी में एक भव्य एवं आध्यात्मिक आयोजन होने जा रहा है 15 फरवरी 2026 रविवार को ग्राम कामठी के स्कूल मैदान में 151 पार्थिव शिवलिंगों पर सामूहिक रुद्राभिषेक का आयोजन किया जाएगा इसमें बड़ी संख्या में विवाहिता
जोड़े एवं श्रद्धालु सहभागी बनेंगे इस आयोजन का उद्देश्य केवल धार्मिक अनुष्ठान तक सीमित न रहकर सामूहिक सहभागिता के माध्यम से सामाजिक समरसता संस्कृति चेतना और आध्यात्मिक ऊर्जा का विस्तार करना है पार्थिव शिवलिंग पूजन भारतीय सनातन परंपरा में प्रकृति मिट्टी और मानव के आत्मिक संबंध का प्रतीक माना जाता है जो समाज को एक सूत्र में बांधने का कार्य करता है कार्यक्रम की शुरुआत प्रातः 10:00 बजे सामूहिक रुद्राभिषेक से होगी इसके पश्चात दोपहर 1:00 महा भंडारा एवं प्रसादी वितरण किया जाएगा जिससे सेवा और समानता का भाव सुदृढ़ होगा दोपहर 2:30 बजे पार्थिव र्शिवलिंग का विधिवत प्रवाह एवं प्रसिद्ध कलाकार श्री अनुराग शर्मा द्वारा संस्कृत कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाएगा जो आयोजन को आध्यात्मिक के साथ-साथ सांस्कृतिक ऊंचाई भी प्रदान करेगा इस पावन आयोजन का नेतृत्व श्रीमती भावना बोहरा विधायक पंडरिया विधानसभा द्वारा किया जा रहा है जिनके मार्गदर्शन में क्षेत्र में लगातार धार्मिक सामाजिक और सांस्कृतिक गतिविधियों को प्रोत्साहन मिल रहा है आयोजन के लिए पंजीयन की प्रक्रिया 8 से 12 फरवरी 2026 तक निर्धारित की गई है जिससे अधिकाधिक श्रद्धालु सुव्यवस्थित रूप से इस पूर्ण अवसर के सहभागी बन सके आयोजन समिति ने सभी श्रद्धालुओं से निर्धारित वेशभूषा पुरुषों हेतु पिली धोती कुर्ता एवं महिलाओं हेतु पीली साड़ी सलवार सूट में उपस्थित होकर आयोजन की गरिमा बनाई रखने की अपील की है
हर हर महादेव



