कबीरधामछत्तीसगढ़

पण्डरिया — किसानों को गन्ना भुगतान की पहली किस्त जारी

पण्डरिया — किसानों को गन्ना भुगतान की पहली किस्त जारी
लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल सहकारी शक्कर कारखाना मर्यादित, पण्डरिया के पेराई सत्र 2025-26 के तहत गन्ना खरीदी 19 नवम्बर 2025 से शुरू की गई थी। कारखाना प्रबंधन ने 19 नवम्बर से 25 नवम्बर 2025 के बीच गन्ना विक्रय करने वाले 1073 किसानों को प्रथम किस्त का भुगतान जारी कर दिया है।
जानकारी के अनुसार किसानों को ₹329.05 प्रति क्विंटल की दर से लगभग ₹3.45 करोड़ की राशि भुगतान हेतु आज बैंक को प्रेषित की गई है।
कारखाना प्रबंधन ने बताया कि शेष बकाया राशि का भुगतान भी फण्ड प्राप्त होते ही जल्द कर दिया जाएगा, जिससे किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

VIKASH SONI

Founder & Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button