Blog

हरीराम साहू ने किया देहदान का संकल्प, मेडिकल कॉलेज में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को मिलेगा लाभ।

हरीराम साहू ने किया देहदान का संकल्प, मेडिकल कॉलेज में पढ़ने वाले विद्यार्थियों को मिलेगा लाभ।


कबीरधाम जिले के ग्राम खड़ौदा निवासी हरीराम साहू ने समाज के लिए एक प्रेरणादायी पहल करते हुए कवर्धा में निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेज हेतु अपना शरीर दान करने का संकल्प लिया है। उनके इस निर्णय से मेडिकल शिक्षा प्राप्त कर रहे विद्यार्थियों को अध्ययन एवं शोध कार्य में महत्वपूर्ण सहयोग मिलेगा।


ज्ञात हो कि कवर्धा (जिला कबीरधाम) में प्रस्तावित मेडिकल कॉलेज Government Medical College, Kawardha के निर्माण कार्य के पूर्ण होने के बाद यहां अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को मानव शरीर रचना (एनाटॉमी) के व्यावहारिक अध्ययन के लिए देहदान अत्यंत उपयोगी सिद्ध होगा।
हरीराम साहू का यह निर्णय समाज में जागरूकता का संदेश देता है कि मृत्यु के उपरांत भी मानव शरीर समाज के काम आ सकता है। उनका यह कदम न केवल विद्यार्थियों के लिए उपयोगी रहेगा, बल्कि अन्य लोगों को भी देहदान जैसे पुण्य कार्य के लिए प्रेरित करेगा।
स्थानीय नागरिकों ने उनके इस सराहनीय निर्णय की प्रशंसा करते हुए इसे समाज सेवा की मिसाल बताया है।

VIKASH SONI

Founder & Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button