कबीरधामछत्तीसगढ़

पंडरिया:- 27/10/2025 को श्रमिक हित में मांगो को लेकर अनिश्चितकालीन टूल-डाउन   ।

लौह पुरूष सरदार वल्लभ भाई पटेल सहकारी शक्कर कारखाना पंडरिया भारतीय मजदूर संघ द्वारा कारखाना प्रबंधन को दिनांक 16.10.2025, को सभी श्रमिकों के हित में आवेदन दिया गया था। जिस पर आज दिनांक तक कारखाना प्रबंधन द्वारा श्रमिकों के हित में कोई निर्णय नहीं लिया गया है। जिसके कारण भारतीय मजदूर संघ द्वारा यह निर्णय लिया गया है कि श्रमिक हित में मांगो को लेकर अनिश्चितकालीन टूल-डाउनदिनांक 27/10/2025 से किया जाना प्रस्तावित है।
ये है 11 सुत्रीय मुख्य मांगे-

1..सभी श्रमिकों का वापसी हो चाहे सीजनल हो या आफ सीजनल सभी का वापसी होना चाहिए।

2..सभी श्रमिकों का साप्ताहिक अवकाश (रेस्ट) का पेमेंट जो पाटले के समय बनता था उसको पुन: लागू किया जाए।

3.. पिछले वर्ष हड़ताल का समझौता हुआ था उसको तत्काल प्रभाव से लागू किया जाए।

4.. हड़ताल का पैसा 1 साल हो गया अभी तक नही दिया गया है इसको तुरंत जारी किया जाए।

5.मेघराज को हटाओं कारखाना बचाओं गन्ना विकास अधिकारी श्री मेंघराज को तत्काल कारखाना से हटाया जावे जिससे कारखाना को आर्थिक नुकसान से बचाया जा सके। इनके कारखाना में रहने से कारखाना को बहुत ज्यादा आर्थिक नुकसान हो रहा है जैसे पूरे क्षेत्र में अपने कमिशन के चक्कर में खराब गन्ना बीज को मंगा कर लगवाया गया जिससे किसानों और कारखाना को बहुत ज्यादा आर्थिक नुकसान का सामना करना पड़ा है जो पुराने गन्ना एक एकड़ में 500-600 क्विंटल तक का उत्पादन देता था जिसे बंद कर दिया गया और कमिशन खा कर ऐसे गन्ना बीज डलवाया गया है जो प्रति एकड़ अधिकतम 200-250 तक उत्पादन दे रहा है।

6.हड़ताल अवधि में हुये समझौतों के अनुसार सभी का वेतन वृद्धि किया जाये जो अपने अनुभव योग्यता पूर्ण कर लिये हैं और अनुभव योग्यता पूर्ण करते जा रहे है उनके अनुसार तत्काल वेतन वृद्धि किया जावे। कुछ कर्मचारियों का शेष पेमेंट समझौते के अनुसार माह अक्टूबर 2025 में बढ़ने है उसे माह अक्टूबर 2025 से लागू किया जावे।

7.ओम इंटरप्राईजेस को तत्काल कारखाना से हटाया जाए जिससे कारखाना को आर्थिक नुकसान से बचाया जा सके।

8.प्रत्येक माह का सभी श्रमिकों (ठेका श्रमिक, संविदा,भुमि) सभी का भुगतान एक साथ हो, भेदभाव नही किया जाए।

9.विभागीय आदेश के बाद भी क्षेत्र सहायकों को पेमेंट नही दिया गया जिसको तत्काल जारी किया जाए।

10.जिस दिनांक से ओम इंटरप्राईजेस का कारखाना में कार्य प्रारंभ हुआ है उक्त दिनांक से ओम में कार्यरत सभी कर्मचारियों का पंचीग शिट एवं जो उनको अवकाश दिया गया है उनका जांच होना चाहिए।

11.टाइम ऑफिस प्रभारी द्वारा किये जा रहे भेद-भाव पूर्ण व्यवहार को तत्काल बंद किया जावे। सभी ठेका श्रमिकों को उनके पेमेंट, वापसी दिनांक आदि जानकारी निष्पक्ष रूप से प्रदान किया जावे।

VIKASH SONI

Founder & Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button