कबीरधामछत्तीसगढ़

पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कुशियारी में क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन विधायक भावना बोहरा रहीं मुख्य अतिथि।

पंडरिया विधानसभा क्षेत्र के ग्राम कुशियारी में क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन विधायक भावना बोहरा रहीं मुख्य अतिथि।

पंडरिया। पंडरिया विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत वनांचल एवं आदिवासी ग्राम पंचायत मही डबरा के आश्रित ग्राम कुशियारी में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता का समापन समारोह हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में क्षेत्रीय विधायक भावना बोहरा मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित हुईं।


समापन समारोह के दौरान विधायक भावना बोहरा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया तथा विजेता एवं उपविजेता टीमों को पुरस्कार प्रदान किए। उन्होंने कहा कि ग्रामीण एवं वनांचल क्षेत्रों में खेल गतिविधियों से युवाओं को सकारात्मक दिशा मिलती है और प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलता है।
विधायक बोहरा ने आयोजन समिति को सफल प्रतियोगिता के लिए बधाई दी और भविष्य में ऐसे आयोजनों के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन, खिलाड़ी एवं खेल प्रेमी उपस्थित रहे।

VIKASH SONI

Founder & Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button