कबीरधामछत्तीसगढ़

पंडरिया में अधिकारी-कर्मचारी फेडरेशन ने 22 अगस्त की हड़ताल के लिए किया आव्हान

पंडरिया में अधिकारी-कर्मचारी फेडरेशन ने 22 अगस्त की हड़ताल के लिए किया आव्हान

पंडरिया, 12 अगस्त 2025। अधिकारी-कर्मचारी फेडरेशन विकासखंड पंडरिया के बैनर तले आज विकासखंड स्तरीय बैठक आयोजित की गई, जिसमें पंडरिया के विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी शामिल हुए। बैठक में 22 अगस्त 2025 को प्रस्तावित हड़ताल में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने का आव्हान किया गया।

बैठक के दौरान विकासखंड शिक्षा अधिकारी पंडरिया के समस्त स्टाफ, कन्या हायर सेकेंडरी स्कूल पंडरिया के शिक्षकों और कर्मचारियों को भी हड़ताल में शामिल होने हेतु प्रेरित किया गया। इसके साथ ही फॉरेस्ट विभाग, जल संसाधन विभाग, ग्रामीण यांत्रिकीय विभाग, स्वास्थ्य विभाग सहित पंडरिया के सभी शासकीय विभागों के अधिकारी-कर्मचारी संगठनों के सदस्य मौजूद रहे।

बैठक में मुख्य रूप से श्री दीपक ठाकुर, जिला अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ (जिला कबीरधाम), श्री प्रफुल बिसेन, ब्लॉक अध्यक्ष, अधिकारी-कर्मचारी फेडरेशन (विकासखंड पंडरिया), श्री संतोष साहू, जिला अध्यक्ष, छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी पेंशनर संघ (जिला कबीरधाम), श्री अर्जुन चंद्रवंशी, जिला उपाध्यक्ष, छत्तीसगढ़ प्रदेश तृतीय वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ, श्री एस.पी. डड़सेना, जिला कोषाध्यक्ष, श्री संतोष सोनी, संगठन सचिव, श्री बलराम घृतलहरे, अध्यक्ष, लिपिक वर्ग शासकीय कर्मचारी संघ (पंडरिया) और श्री गणेश राम कोल, जिला अध्यक्ष, लिपिक वर्ग कर्मचारी संघ सहित अन्य सक्रिय कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

बैठक के अंत में सभी ने एकजुट होकर 22 अगस्त की हड़ताल को सफल बनाने का संकल्प लिया।

VIKASH SONI

Founder & Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button