कबीरधामछत्तीसगढ़

भाजपा किसान मोर्चा पंडरिया मंडल के उपाध्यक्ष बने सतीश चंद्राकर

भाजपा किसान मोर्चा पंडरिया मंडल के उपाध्यक्ष बने सतीश चंद्राकर


पंडरिया। भारतीय जनता पार्टी के किसान प्रकोष्ठ भाजपा किसान मोर्चा के संगठन विस्तार के तहत पंडरिया मंडल में नई नियुक्ति की गई है। इस क्रम में पंडरिया क्षेत्र के सक्रिय कार्यकर्ता सतीश चंद्राकर को भाजपा किसान मोर्चा पंडरिया मंडल का उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है।
सतीश चंद्राकर के उपाध्यक्ष बनने पर पार्टी कार्यकर्ताओं और क्षेत्र के किसानों में हर्ष का माहौल है। कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया है कि उनके नेतृत्व में किसान हितों के मुद्दों को मजबूती से उठाया जाएगा और संगठन को और अधिक मजबूत किया जाएगा।
नवनियुक्त उपाध्यक्ष सतीश चंद्राकर ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी दी गई है, उसे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाते हुए किसानों की समस्याओं के समाधान और संगठन के विस्तार के लिए निरंतर कार्य करेंगे।
इस नियुक्ति पर क्षेत्र के अनेक जनप्रतिनिधियों, पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

VIKASH SONI

Founder & Editor

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button